डीएम दरबार में पहुुंची जनपद जाट महासभा की लड़ाई

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा के नाम और बैनर का एक व्यक्ति विशेष द्वारा संस्था के कालातीत घोषित होने के बावजूद अवैध उपयोग किए जाने को लेकर जाट महासभा के जिम्मेदार लोगों ने डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की। इसके साथ ही जनपद जाट महासभा को पंजीकृत सामाजिक संस्था के दस्तावेज दिखाते हुए उसके संविधान के अनुसार प्रत्येक तीन वर्षों में नई कार्यकारिणी का गठन अनिवार्य बताते हुए इसमें दखल दिए जाने की मांग की।
गुरूवार को डीएम उमेश मिश्रा को सौंपे शिकायती पत्र में जनपद जाट महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि वर्ष 2022 में कार्यकारिणी गठन के दौरान जगदीश बालियान द्वारा स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर दिए जाने के कारण संस्था में विवाद उत्पन्न हो गया था। इस संदर्भ में जयवीर सिंह ने सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय, सहारनपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। जांचोपरांत संस्था संरक्षक मंडल द्वारा बहुमत के आधार पर जगदीश बालियान एवं उनकी समिति को अवैध घोषित कर बर्खास्त कर दिया गया तथा धर्मवीर बालियान को अध्यक्ष नियुक्त कर नई कार्यकारिणी भी गठित कर दी गई थी, जिसकी सूचना सहायक रजिस्ट्रार को भेज दी गई थी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच हेतु सहायक रजिस्ट्रार द्वारा एसडीएम सदर को पत्र भेजा गया। इस बीच 5 जून को संस्था कार्यकारिणियों का कार्यकाल समाप्त हो गया। दोनों पक्षों द्वारा सहायक रजिस्ट्रार को नये चुनाव की मांग की गई, जिस पर सहायक रजिस्ट्रार, सहारनपुर ने संस्था को “कालातीत” घोषित कर दिया तथा संस्था से संबंधित किसी भी प्रकार के नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि खेद का विषय है कि अब जगदीश बालियान ने उपरोक्त आदेशों की अवहेलना करते हुए संस्था के नाम व बैनर का उपयोग कर 14 सितम्बर को एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, जो पूर्णत: अवैध है। जनपद जाट महासभा ने इस कार्यक्रम को रोके जाने की मांग की। दोनों पक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि संस्था के कालातीत होने की स्थिति में कोई भी पक्ष संस्था के नाम, पद, अथवा बैनर का उपयोग नहीं कर सकता। ऐसे में 14 सितम्बर को होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की। इस दौरान पूर्व महासचिव ओमकार अहलावत, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई