मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटी की और अग्रसर, पालिका में हुआ विचार मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। अपना शहर में जल्द ही स्मार्ट सिटी के रूप में निखरता नजर आएगा, इसके लिए शासन की योजना पर पालिका प्रशासन ने एक बड़ी कार्ययोजना बनाने के लिए कवायद की है। इसमें शासन द्वारा तय किये गये 24 बिन्दुओं पर विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव मांगे हैं, जिनकी जमीनी हकीकत को परखने के लिए स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ के अपर निदेशक ने मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक करने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। कांवड़ की तैयारियों को देखा और वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में हरित शहर के संकल्प की पूर्ति के लिए दिशा निर्देश दिये।
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की बड़ी नगरपालिका परिषद्ों को भी अब स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से चिन्हित निकायों में गेप एनालेसिस के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर विकास की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय निकाय निदेशालय के अपर निदेशक डॉ. असलम अंसारी ने नगरपालिका परिषद् मुख्यालय टाउनहाल पहुंचकर अधिशासी अधिकारी कार्यालय में बिन्दूवार समीक्षा की। इसमें उन्होंने शहर में अपनी गौशाला, स्मार्ट एवं डिजीटल रिकॉर्ड रूम, स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्क, मल्टीलेवल पार्किंग, ऑडिटोरियम, प्रदर्शनी केन्द्र, महिलाओं के लिए सी-लॉन्ज, साइनेज बोर्ड, पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति और स्वच्छता कार्य को लेकर बिन्दूवारी समीक्षा करते हुए पालिका के विकास कार्यों को भी परखने का काम किया। साथ ही पालिका के नये भवन के निर्माण के लिए आवश्यकता को भी समझने का प्रयास किया। यहां पालिका को अपनी गौशाला बनाने के लिए भी कहा गया, जिस पर ईओ ने कान्हा गौशाला योजना में स्वीकृति पाने के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी दी और बताया कि शासन ने सीएनडीएस को इसकी धनराशि जारी की थी, लेकिन काम नहीं हुआ, अब पालिका ने यह पैसा वापस मांगा है। जल्द ही जनकपुरी स्थित पालिका की भूमि पर गौशाला बनाने का काम करायेंगे। अभी पालिका नवीन मंडी स्थल पर नंदी गौशाला एवं ट्रीटमेंट सेंटर ही चला रही है, जिसमें 50 पशु रखने की क्षमता है।


अपर निदेशक के समक्ष ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका के द्वारा कराये गये कुछ प्रमुख कार्यों के साथ ही प्रस्तावित विकास योजना को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट पार्क के रूप में पालिका मुख्यमंत्री नगरोदय योजना में कमला नेहरू वाटिका को एक थीम पार्क के रूप में विकसित करने जा रही है। इसके लिए शासन से सीएनडीएस जल निगम को 3.33 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके साथ ही पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोधर के रूप में मोती झील को विकसित किया जा रहा है। शहरी सौन्दर्यकरण में चाट बाजार और अस्पताल पर बंद कूड़ा डलावघर की कार्ययोजना को प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि यहां सेल्फी प्वाइंट और अन्य कार्य पर 90 लाख खर्च करने का प्लान है।
ईओ डॉ. सिंह ने बताया कि अभी तक केवल निगमों को ही स्मार्ट सिटी योजना से आच्छादित किया गया है, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने कुछ बड़ी पालिकाओं को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है, इसके लिए गेप एनालेसिस कराया जा रहा है। इसमें विकास के लिए 24 बिन्दू निर्धारित किये गये हैं, जिन पर आज अपन निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ डॉ. असलम अंसारी ने मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा करते हुए शहरी विकास और आवश्यकताओं की संभावनाओं को परखने का काम किया। इसके लिए 13 जुलाई तक पालिका स्तर से प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिये गये हैं। इसमें सम्बंधित अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना के साथ प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। अपर निदेशक ने पालिका अधिकारियों के साथ टाउनहाल स्थित पार्क में वृक्षारोपण भी किया और समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कांवड़ मार्ग मदीना चौक से मीनाक्षी चौक का निरीक्षण किया। शिव चौक पहुंचकर व्यवस्था परखी और कांवड़ के दौरान शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार व्यवस्था पर जोर दिया। कमला नेहरू वाटिका का भ्रमण करते हुए वहां थीम पार्क प्रोजेक्ट की जानकारी ली।
समीक्षा बैठक में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के अलावा एई जल सुनील कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, एएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजीव सोनकर, जेई जल जितेन्द्र सैनी, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, डीपीएम एसबीएम सुशील कुमार, आईटी प्रियेश कुमार, लिपिक एसबीएम आकाशदीप, लिपिक संपत्ति शोभित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बीसीए में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर लहराया सफलता का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बी..सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज बी.सी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी। षष्ठम सेमेस्टर की मेरिट सूची में खुशबू ने 83.32, मुस्कान ने 82.56 एवं काव्या शर्मा ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश

नई मण्डी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी की स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत बागोवाली कट के निकट एनएच 58 पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश तालिब को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार 14 जुलाई को थाना नई

योगी जी से अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है – संदीप बंसल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की एक बैठक सर्कुलर और स्थित एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर

डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया कांवड़ मेला तैयारियों का जायजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मनसा देवी हिल बाईपास, मोतीचूर, भूपतवाला, सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला, चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर तथा नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति

हरिद्वार में मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खड़खड़ी निवासी मनोज गिरी ने मंगलवार को प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता कर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जानमाल की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। मनोज गिरी ने बताया कि 8 जुलाई की रात अजय गिरी और उसके साथी झगड़े की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal