संजय सिंह बने खतौली एसडीएम, मोनालिसा मुख्यालय अटैच

Share :

मुजफ्फरनगर। अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली के लिए जनता के बीच मशहूर पीसीएस अफसर मोनालिसा जौहरी को खतौली तहसील से हटाते हुए मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर खतौली में नया उप जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।
खतौली क्षेत्र में अपने औचक निरीक्षण और अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर चचार्ओं में रहने वाली एसडीएम मोनालिसा जौहरी को डीएम उमेश मिश्रा ने तहसील से हटा दिया है। डीएम ने मोनालिसा जौहरी का तबादला करते हुए उनको मुख्यालय पर अटैच किया है। जबकि उनके स्थान पर मुख्यालय पर तैनात पीसीएस अफसर संजय सिंह को उप जिलाधिकारी खतौली बनाया गया है। मोनालिसा जौहरी इससे पहले जनपद में बुढ़ाना तहसील में भी एसडीएम पद पर तैनात रहीं हैं। उनको अपूर्वा यादव को हटाते हुए खतौली में तैनात किया गया था। खतौली से हटाई गई एसडीएम अपूर्वा यादव तभी से ही मुख्यालय पर अटैच हैं। अब मानोलिसा जौहरी भी मुख्यालय पर कार्यरत रहेंगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने खतौली तहसीलदार श्र(ा गुप्ता को भी हटाया है। उनका स्थानांतरण जानसठ कर दिया गया है। श्रद्धा गुप्ता के खिलाफ औचक निरीक्षण में प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने घर से ही कार्यालय चलाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए थे। सीडीओ कमल किशोर मामले में जांच कर रहे हैं। इसी बीच डीएम उमेश मिश्रा ने श्रद्धा गुप्ता को खतौली से हटाकर जानसठ तहसील में तैनात किया है। उनके स्थान पर जानसठ से सतीश कुमार बघेल को खतौली तहसीलदार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal