कलस्टर खेल प्रतियोगिता में छाए आरक्षियों को डीआईजी से मिला सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर । मेरठ जोन की पुलिस क्लस्टर(महिला-पुरूष) खेल प्रतियोगिताओं मे मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग के खिलाड़ियों ने भी सफलता का परचम लहराया। 28वीं अन्तरजनपदीय पुलिस क्लस्टर में कुश्ती, बाक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला-पुरूष पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रथम विजेताओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
गाजियाबाद की पुलिस लाईन मेरठ जोन की पुलिस कलस्टर 28 वीं अन्तरजनपदीय खेल प्रतियोगिताएं हुई थी। इसमें मुजफ्फरनगर के महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया। कुश्ती, बाक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता वर्ष-2025 में मुजफ्फरनगर से आरक्षी अमित कुमार ने 75 किग्रा भारवर्ग), आरक्षी मनोज ने 60 किग्रा भारवर्ग, आरक्षी सौरभ ने 85 किग्रा भारवर्ग, महिला आरक्षी गुंजा ने 60 किग्रा भारवर्ग, महिला आरक्षी दिव्या ने 50 किग्रा भारवर्ग व महिला आरक्षी सीमा ने 55 किग्रा भारवर्ग में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग किया गया। वहीं प्रत्येक द्वारा प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस कार्यालय में उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal