पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में उठी चुनाव सुधार की आवाज

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा मुजफ्फरनगर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का उद्देश्य जनता को इस विचारधारा से जोड़ने के साथ चुनाव सुधार के महत्व को भी समझाना था। भाजपा का तर्क है कि देश में हर छह महीने में किसी न किसी संस्था का ऐसे हालातों में चुनाव होता रहता है, जो किसी स्तर से सही नहीं कहा जा सकता। फिर चाहे वो चुनाव ग्राम पंचायत हो, जिला पंचायत, विधानसभा या लोकसभा। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी होती है, अपितु विकास की गति को ब्रेक लगने के साथ सरकारी खर्च में भी भारी इजाफा होता है।
सोमवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को नगरपालिका परिषद के टाउनहाल प्रांगण से जनजागरण पदयात्रा का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा की जनजागरण पद यात्रा में पार्टी नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर पूरे देश में एक साथ चुनाव होंगे तो न केवल करोड़ों रुपये की बचत होगी, अपितु विकास कार्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। पदयात्रा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली गई, जिसमें आम लोगों से संपर्क करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक राष्ट्र, एक चुनाव के फायदे भी बताए। जनजागरण पदयात्रा में इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए नारे लगाए “हर बार चुनाव, अब नहीं सहना, एक साथ चुनाव है देश का गहना”। नगर क्षेत्र में सोमवार को निकली पदयात्रा ने एक नई राजनीतिक चेतना की अलख जगाने के साथ भविष्य में संगठनात्मक जागरूकता की अलख जगाने का भी संदेश दिया। इस दौरान पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक डॉ. देशबंधु तोमर, राजीव गर्ग, मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, संदीप शर्मा, श्रीमोहन तायल, स. सुखदर्शन सिंह बेदी, सुधीर खटीक, गीता जैन, ममता बालियान, सुनीता शर्मा, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, शरद शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, पवन अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal