श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की नव निर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की नव निर्वाचित प्रबंध समिति का शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में श्री हनुमान चालीसा के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दौरान आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी व्यापारी नेता संजय मित्तल एवं उद्यमी भीम कंसल ने कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित 10 पदाधिकारियों के साथ उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस दौरान व्यापारी नेता संजय मित्तल एवं उद्यमी भीम कंसल ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की नव निर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारी सभी पुराने विवाद भुलाने के साथ मिलकर व आपस में किसी भी प्रकार का मतभेद न रखते हुए मंदिर हित में बाबा की सेवा करें। उन्होंने कहा कि यह भगवान का घर है, किसी युद्ध का अखाड़ा नहीं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी और सदस्य एक दूसरे का सम्मान करें। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से चंद्र किरण गुरू जी, श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की नव निर्वाचित प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिशंकर तायल, उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, अश्वनी कुमार, मंत्री कुलदीप कुमार, उप मंत्री विजय बंसल, कानूनी सलाहकार आदेश कुमार, प्रचार मंत्री अमित कुमार, उप प्रचार मंत्री संजीव गर्ग, रामनिवास मित्तल, हरिशंकर मुंदडा, अशोक शर्मा, राजेश गोयल, अशोक गर्ग, अंकित गर्ग, विनोद राठी, अमित सिंघल, रजत गोयल, विजेंद्र कुमार, सुभाष गोयल, प्रवीण गर्ग, श्रवण गुप्ता, सोहन लाल वर्मा, विशाल गोयल, नितिन सिंघल, नितिन गोयल, संजीव गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, अमित कुमार, रजत गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal