डीएम के प्रयासों से जनपद सीएम डैशबोर्ड पर आया चौथे पायदान पर

Share :

मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा माह मार्च के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड की रैंकिग में जनपद को चौथी रैंक प्राप्त हुई। बीते कई माह से जारी फजीहतों के बीच डीएम उमेश मिश्रा की रणनीति मुजफ्फरनगर की स्थिति सुधारने में सफल रही। जनवरी माह की समीक्षा में जिले की प्रदेश में 56वीं तथा फरवरी माह में 10वीं रैंक आयी थी।
सीएम डैश बोर्ड पर स्थिति में हुए सुधार के लिए डीएम उमेश मिश्रा की रणनीति ने जनपद का गौरव बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए उन्होंने अधीनस्थों को लगातार प्रयास करने एवं नियमित रूप से विभागीय समीक्षा के साथ गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की। इसके चलते जिले की कार्य योजनाओं के अनुश्रवण के लिए एक शासन स्तर पर केन्द्रीयकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया जिसके लिए एकीकृत पोर्टल को सीएम डैशबोर्ड का नाम दिया गया। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई गई सेवाओं व विभागीय योजनाओं परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैकिंग निश्चित की जा रही है। संबंधित विभाग द्वारा इस पोर्टल पर अपने आंकडे भरे जाते है। सीएम डैशबोर्ड करीब 60 मापदंडों पर आधारित है, जिसमें विकास व राजस्व के आंकड़ों के साथ प्रदेश में विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं आदि को आॅनलाइन इंटीग्रेट करते हुए मुख्यमंत्री के अवलोकनार्थ तैयार किए जाने के बाद सीएम डैशबोर्ड की प्रत्येक माह समीक्षा की जाती है। सीएम डैशबोर्ड पर सितम्बर और अक्टूबर 2024 में जनपद की स्थिति काफी अच्छी रही थी। इन दोनों माह में जनपद टॉपटेन की सूची में रहा है, लेकिन माह जनवरी की समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर की प्रदेश में 56वीं रैंक आयी थी। जनपद की गिरती स्थिति में सुधार के लिए डीएम उमेश मिश्रा ने सख्त निर्देश देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, कृषि कार्य, स्ट्रीट लाइट, ग्राम उन्नति योजना, पशु टीकाकरण, पीएम पोषण योजना, दिव्यांगजन पेंशन में आधार फिडिंग, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, विकास कार्य, मनरेगा और राजस्व आदि की नियमित रूप से समीक्षा की तथा मुख्य विकास अधिकारी को डेवलेपमेंट कार्यों व एडीएम वित्त एवं राजस्व को राजस्व व वसूली कार्यों के संबंध में अपने स्तर पर निगरानी करते हुए समीक्षा किये जाने के निर्देश दिए, जिससे जिले की स्थिति बेहतर हो सके। उसी का परिणाम आज जनपद को प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal