एमपीएल टी-20 में बिन्दल स्ट्राइकर्स ने एमएमसी टाइटंस को हराकर दर्ज कराई जीत

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शुरू हुई आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे मुकाबले में बिन्दल स्ट्राइकर्स ने जीत हासिल करते हुए उपस्थिति का अहसास करा दिया। बिन्दल स्ट्राइकर्स द्वारा एमएमसी टाइटंस को 8 विकेट के अंतर से पराजित करते हुए मैच में एकतरफा जीत हासिल की। बिन्दल स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों पर मैदान में पूरी तरह भारी पड़े।

मुजफ्फरनगर-शामली जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा प्रदर्शन के मुख्य मंच के रूप में जनपद में पहली बार आयोजित हो रहे एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को मंडलायुक्त अटल कुमार राय और डीएम उमेश मिश्रा ने किया था। पहले दिन मैच में अम्बा वारियर्स और एमएमसी टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में एमएमसी टाइटंस ने अपना पहला मुकाबला 27 रनों के अंतर से जीत लिया। इसमें अम्बा वारियर्स को पराजय देखने को मिली। मंगलवार में चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला एमएमसी टाइटंस एवं बिन्दल स्ट्राइकर्स के बीच हुआ, जिसमें टॉस जीतने के बाद बिन्दल स्ट्राइकर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। इस बीच बल्लेबाजी करने को उतरी एमएमसी टाइटंस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर बनाया। इसमें टीम के बल्लेबाज मोहित ने 38 गेंद में सर्वाधिक 48 रन बनाये। वो अर्द्धशतक लगाने से पूर्व आकाश तोमर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाये। बिन्दल स्ट्राइकर्स के आॅफ स्पिनर आकाश तोमर ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
इसके बाद क्षेत्ररक्षण में उतरी एमएमसी टाइटंस टीम के सभी गेंदबाज मैच पर अपनी पकड़ साबित नहीं कर पाये और बिन्दल स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों के आगे घुटने ही टेक दिए। टीम ने 18.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर 8 विकेट के अंतर से मैच को जीत लिया। बिन्दल टीम की इस जीत ने मैदान पर रोमांच भर दिया। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांशु मोतला ने 61 गेंदों में 8 चौके व 3 छक्कों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली और वो रन आउट हो गये। बाद में हिमेश कृष्णा ने 59 रन बनाकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में भूमिका निभाई। बिन्दल स्ट्राइकर्स के खिलाफ एमएमसी टाइटंस ने अपने 6 गेंदबाजों को आजमाया, जिसमें पांच स्पिन गेंदबाज शामिल रहे। इनमें लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज सार्थक सर्वाधिक महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने दो ही ओवर में 45 रन लुटा दिए। जबकि फास्ट बॉलर मौ. नफीस ने 4 ओवर में 28 और लेग स्पिनर रजत निर्वाल ने 4 ओवर में 34 रन दिये। इस अवसर पर एमसीए के चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओम देव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, अरविंद भारद्वाज, आशीष भटनागर, इंद्र माथुर, संजय चौधरी, शिरीष कुमार, कुशल पाल, सिंह, योगेंद्र सिंह, मौ. अरशद, एमएमसी टाइटंस के प्रायोजक वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बिंदल टीम के प्रायोजक राकेश बिन्दल एवं मयंक बिन्दल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई