जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड पर रहा पुलिस-प्रशासन, हर स्थिति पर पैनी नजर

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिवस वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा एवं राज्यसभा से पारित होने के बाद प्रदेशभर में जारी अलर्ट के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर जनपद मुजफ्फरनगर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस बीच जहां एक ओर नगरीय क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च कर आम जनता से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। दोपहर को जुमे की नमाज जनपद में शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान जारी अलर्ट के बीच सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय और डीआईजी अजय कुमार साहनी स्वयं भी मुजफ्फरनगर पहुंचे और पैदल गश्त करते हुए हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए सहयोग मांगा।
जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीआईजी सहारनपुर मंडल अजय कुमार साहनी ने डीएम उमेश मिश्रा, डीआईजी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ थाना क्षेत्र खालापार के फक्करशाह चौक, मुख्य चौराहों, बाजारों के साथ संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। वहीं स्थानीय लोगों व धर्मगुरूओं से वार्ता करते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भड़काऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनने तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने व जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सुरक्षा की दृष्टि से जनपद में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा कारणों से इस दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं मिश्रित बस्तियों में ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी करते हुए हर स्थिति पर पैनी नजरें बनाए रखी। दोपहर बाद जनपद में जुमे की नमाज के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal