पीआर पब्लिक स्कूल में हवन पूजन के साथ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में हवन-पूजन और सरस्वती मां के पूजन के साथ में नए सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, निदेशक अनघ सिंघल व समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हवन में आहुति देते हुए प्रबंधक, कमेटी सदस्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय के नवीन शैक्षणिक सत्र की सफलता तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य एवं विद्यालय की दिन दोगुनी रात चौगुनी प्रगति की कामना की। विद्यालय प्रांगण वैदिक मंत्रों के उच्चारण से भक्तिमय हो उठा। विद्यालय के पहले दिन नई कक्षा में प्रवेश के साथ छात्र बड़े उत्साहित दिखाई दिए।

स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती है बल्कि यह हमारे जीवन के हर पहलू में समाहित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य व्यक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि शिक्षा हमारे भविष्य का निर्माण करती है। निदेशक अनघ सिंघल ने विद्यार्थियों से कहा कि एक छात्र के रूप में उनका सबसे बड़ा कर्तव्य है कि वे शिक्षा प्राप्त करें और उसे सही तरीके से अपने जीवन में लागू करें। पढ़ाई के साथ अनुशासन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर हम अनुशासन से दूर रहते हैं, तो शिक्षा का कोई मूल्य नहीं रहता। ऐसे में हम आशा करते हैं कि आप अनुशासित रहकर दृढ़ इच्छा के साथ नए शैक्षिक सत्र में शिक्षा प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal