दीपचन्द ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जिलाध्यक्ष और दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने आज अपने 26 वर्ष 26 दिनों के सेवाकाल के उपरांत अपना पदभार विद्यालय प्रवक्ता चंद्रभान को सौंप दिया। माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग यूपी के 1997 बैच के श्री शर्मा पश्चिम उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रधानाचार्यों में जाने जाते रहे हैं। प्रदेशभर में इस समयावधि के एक या दो ही प्रधानाचार्य अब तक सेवा में रहे। वर्ष 2013 के बाद से तो शिक्षा सेवा आयोग ने प्रदेश में प्रधानाचार्यों की भर्ती ही नहीं की। वह प्रधानाचार्य से पूर्व जनपद में प्रमुख समाचार पत्रों के प्रतिनिधि के रूप में मान्यता प्राप्त पत्रकार भी रहे।
मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में विजय शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक और प्रसिद्ध उद्योगपति विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहन पाल, वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी, भारत स्काउट गाइड संस्था के भारत भूषण अरोड़ा, अमित कुमार, गुंजन, ज्योति आदि प्रमुख स्काउटर-गाइडर, विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं चिंतक अरुण खंडेलवाल, वरिष्ठ आयकर सलाहकार एमपी जैन, भाजपा नेत्री, हेड क्वार्टर कमिश्नर रेणु गर्ग, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा, खेल समिति सचिव सत्यकाम, विद्यालय के कई अवकाश प्राप्त शिक्षक विनोद शर्मा, इंच्छा राम सुभाष चंद्र और विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal