कमिश्नर के दौरे में मिला सब कुछ चकाचक, सुधार की सलाह

Share :

मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट तथा विकास भवन का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का समय से क्रियान्वयन करने एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट के न्यायिक अनुभाग, वाद सहायक, एनबीसी, आरए अनुभाग, सामान्य सहायक, बिल सहायक, नजारत, अभिलेखागार कक्ष, सीआरए कक्ष एवं विकास भवन में जिला ग्राम विकास एवं डीडीओ एवं डीपीआरओ दफ्तरों का निरीक्षण किया।

कलेक्ट्रेट परिसर निरीक्षण के बीच उन्होंने कलेक्ट्रेट के न्यायिक अनुभाग कार्यालय में सभी पटलों पर रक्षित पत्रावलियों के रख-रखाव के साथ ही लंबित प्रकरण पत्रावलियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए सीधे पटल सहायकों को जरुरी निर्देश दिये। वहीं उन्होंने रिकॉर्ड रूम में मौजूद खतौनियों का बस्ता एवं सूची देखने के साथ यहां खतौनियां दाखिल होने की जानकारी भी ली। नकल रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ में उन्होंने पेंडिंग प्रार्थना पत्रों की इस बीच जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पटल लिपिक द्वारा बताया कि वर्तमान 5 प्रार्थना पत्र लंबित हैं, जिनके शीघ्र निस्तारण कराने के सहारनपुर कमिश्नर ने निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई व्यवस्था से संतुष्ट होते हुए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिए कि भविष्य में इसी तरह साफ सफाई रहे, इसका ध्यान रखना होगा। कमिश्नर ने इस दौरान यहां अधिकारी व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका तथा जीपीएफ पासबुक, स्थापना फाइल को भी देखा और संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि किसी अधिकारी-कर्मचारी के देय भुगतान लंबित न रहे उनके नियमानुसार देयों का भुगतान होता रहे और रिकॉर्ड भी अपडेट रखा जाए। कलेक्ट्रेट परिसर के साथ यहां के कार्यालयों के निरीक्षण से संतुष्ट मंडलायुक्त ने बाद में विकास भवन में कई विभागों का निरीक्षण करने के साथ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मंडलायुक्त अटल कुमार राय का पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर दिए जाने से पूर्व यहां प्रथम आगमन पर अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। गार्ड आॅफ आॅनर के बाद मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में एक फलदार लीची का पेड़ लगोकर वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया,एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम मुख्यालय अर्पणा यादव, एसडीएम न्यायिक सुधीर कुमार, एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार, एसडीएम जानसठ यजेन्द्र कुमार के अलावा कलेक्ट्रेट तथा विकास भवन के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal