सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी की बोर्ड बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी में साधारण सभा शनिवार को रेलवे रोड पर स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में नवगठित बोर्ड के सदस्यों एवं डेलीगेट्स ने भाग लेते हुए समिति के विकास कार्यों पर विचार मंथन करने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता समिति की चेयरमैन ज्योति गुलिया पत्नी भोला शंकर ने की।
शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी कार्यालय पर आयोजित साधारण सभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य अतिथियों की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण कार्यों पर स्वीकृति की मुहर लगी। इस बैठक में गन्ना समिति के गत वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का अनुमोदन किए जाने के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की स्वीकृति का प्रस्ताव साधारण सभा द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया। इसके अलावा गन्ना समिति के संपन्न हुए चुनाव खर्च, नेहरू चिकित्सालय के जीर्णोद्वार, ग्राम हैदरनगर को राजस्व ग्राम हैदरनगर जलालपुर नाम संशोधन करने का निर्णय लिया गया। वहीं समिति भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव एवं भूमि अर्जन एवं नई समिति भवन निर्माण प्रस्ताव के अलावा जिन संस्थाओं में सदस्य भेजने के लिए निर्वाचित नहीं हुए उन्हें प्रस्ताव भेजने आदि के भी निर्णय लेते हुए साधारण सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किए गए। इसके साथ जनपद में किसानों को 50 प्रतिशत पर कृषि यंत्र नेपसेक व ह्यूम पाइप का वितरण भी सर्व सम्मति से पास किया गया। गन्ना समिति तितावी की संपन्न बोर्ड की बैठक में कार्यवाही सचिव सतीश कुमार द्वारा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में डायरेक्टर एवं गन्ना समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal