डीएस पब्लिक स्कूल में हुआ महिला शक्ति-सम्मान पर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मान एवं अधिकार विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सम्मान एवं अधिकार के साथ महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए नारी शक्ति को नमन किया। स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। अध्यक्षता स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने की। इस दौरान अतिथि रेणु शर्मा एवं अध्यक्षा संतोष जैन को बुके एवं एक सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने शिक्षिकाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। राजनीति, शिक्षा, प्रशासन खेल, चिकित्सा, रक्षा व अंतरिक्ष सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपनी शक्ति व अपनी प्रतिभा सिद्ध कर दी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यक्रम में शिक्षिका शिवानी वत्स ,भावना वर्मा, रुचि गर्ग, कविता मदान, आभा शुक्ल, एकता अग्रवाल आदि ने महिला शक्ति एवं महिला अधिकार तथा सम्मान विषय पर विचार रखे। शिक्षिका शिवानी वत्स तथा रुचि गर्ग ने कहा कि आज भी समाज का एक वर्ग महिलाओं की शक्ति को कम करके आंकता है। अभी भी महिलाओं के साथ भेदभाव देखने को मिलता है, कई क्षेत्रों में समान कार्य के लिए महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा कम वेतन दिया जाता है। विशिष्ट अतिथि रेणु शर्मा ने सबको महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिला शक्ति एवं उनकी उपलब्धियों का वर्णन करते हुए महिलाओं की प्रगति व समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम अध्यक्षा संतोष जैन ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं ने हमेशा अग्रणी होकर हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। उन्होंने कहा प्रकृति ने महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक धैर्य दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal