मुजफ्फरनगर। विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक को डीपीआरओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन न बनवाना, हाजरी लगाकर कार्यालय से गायब रहने और अच्छा व्यवहार न करने जैसे मामलों को लेकर डीपीआरओ ने उक्त लिपिक पर कार्रवाई की है। डीपीआरओ द्वारा सस्पेंड किए जाने से पहले लिपिक को कार्यशैली में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए गए, लेकिन लिपिक द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में वर्तमान में कार्यरत लिपिक युसुफ विभाग से रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन के साथ सफाई कर्मचारी आदि तीन पटल का कार्य देखते थे। बीते कई दिनों से डीपीआरओ को युसूफ के संबंध में काफी शिकायतें मिल रही थी। लिपिक अधिकांश दिनों में जहां अवकाश पर रहता था। वहीं कार्यालय में हाजरी लगाकर ड्यूटी समय में दो से तीन घंटे तक गायब भी रहता था। वहीं पटल लिपिक रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन भी नहीं बनवाई गई। जिस कारण इस तरह के अधिक मामले लिपिक के खिलाफ होते चले गए। लिपिक पर कार्य दिवस में कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ भी व्यवहार खराब होने की शिकायत मिल रही थी। इन मामलों को लेकर डीपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार ने सुधार न होने के चलते कार्रवाई करते हुए लिपिक युसुफ को सस्पेंड कर दिया है। वहीं उनके काम को 3 लिपिकों को बांट दिया गया है।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






