मुजफ्फरनगर। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ में मुजफ्फरनगर की होनहार छात्रा रवीना मित्तल ने वेबसाइट चैंपियनशिप 2024 में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ के प्राचार्य डां एम एस गुजराल एवं विभागाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र सिंह ने रवीना मित्तल को एक समारोह में ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हाल ही में एक इंटरनेशनल पत्रिका ‘आई जी आई ग्लोबल’ मे रवीना मित्तल का लेख एडवांस टेक्निक्स एंड बेस्ट प्रैक्टिस फोर फिशिंग डिटेक्शन टोपिक पर प्रकाशित किया गया है जिसके लिए उसे लगातार बधाइयां मिल रही है।
रवीना मित्तल ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की सी बी एस ई परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
डीएस पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने अपने विद्यालय की होनहार छात्रा रवीना मित्तल के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ में
वेबसाइट चैंपियनशिप 2024 में दूसरा स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए गर्व व्यक्त किया है।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






