श्रद्धा से मनाया आचार्य विद्या सागरजी का प्रथम समाधि स्मृति दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर। जैन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के महाप्रयाण का एक वर्ष पूर्ण होने पर श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विधि विधान पूर्वक पूजन करते हुए आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख भक्तों ने अष्टद्रव्य जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप व फल के अर्घ्य चढ़ाए।
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मंदिर में गुरूवार को संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज का प्रथम समाधि दिवस भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान आचार्य छत्तीसी विधान में आयोजन में भक्तों ने भाग लेते हुए आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख पूजा अर्चना करते हुए महाआरती की। आचार्य विद्या सागर जी के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी एक दिव्य पुरुष थे, जिनके जीवन का हर हिस्सा मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उनकी तप साधना एक मिसाल है, जो प्रकृति में सुगंध की तरह महक रही है। मूकमाटी महाकाव्य जैसे 100 से अधिक ग्रंथों के रचयिता, 75 गौशालाओं, अनेक अस्पतालों व गुरुकुल विद्यालयों के प्रेरक आचार्य श्री एक वर्ग विशेष के नहीं, अपितु समूचे राष्ट्र के ऐसे पूजनीय संत थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, संयम, तप, त्याग, आचरण व परोपकार से जन-जन को लाभान्वित किया। उन्होंने वैराग्य धारण करने के बाद 50 साल से अधिक की अपनी अनवरत साधना के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 55 हजार किमी की पदयात्राएं करते हुए संस्कृति की धर्म पताका फहराते हुए देश में अहिंसा एवं सद्भावना का संदेश फैलाकर समाज व राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की। इस दौरान श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, विप्लव जैन, आशीष जैन, रोहित जैन, अमित जैन समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डीएस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में बारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल खेल एवं योग शिक्षक रजनीश शर्मा ने शिविर में उपस्थित अध्यापक-अध्यापिकाओं को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक प्राणायाम एवं योगाभ्यास कराये। शिविर में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं

शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय

जिला महिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डॉ. आभा आत्रे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में योग दिवस संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि,

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं योगा शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षिका

द एस डी पब्लिक स्कूल में स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” का दोहराया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को द एसडी पब्लिक स्कूल द्वारिका सिटी जानसठ रोड मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के माध्यम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal