अब भाजपा ने अटल स्मृति व संपर्क अभियान की ओर बढ़ाए कदम

Share :

मुजफ्फरनगर। गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा है कि भाजपा के संस्थापक सदस्य भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का हृदय विशालता की ऊँचाइयों पर रहा, जिसके कारण उनसे जो भी मिला वो उनका होकर रह गया। उनकी यह विशेषता काव्य प्रतिभा के धनी होने के कारण थी जो सबके प्रति माँ की ममता दर्शाता था। अटल जी के स्वभाव का विपरीत सोच वाला व्यक्ति भी कायल था।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत जनपद के पत्र प्रतिनिधियों से अपने विचार साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर पार्टी पदाधिकारी उन्हें सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मानपूर्वक उसकी 1 कॉपी लेकर संकलित करेंगे। हम सभी अभियान के तहत उन भाग्यवान व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करेंगे जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अटल जी के साथ आरएसएस या भाजपा के किसी आनुसंगिक संगठन में कार्य किया हो। ऐसे सभी वरिष्ठजनों को सूचीबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत अटल जी पर लिखे लेखा पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा, जिनमें चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच जनपद में अटल विरासत सम्मेलन आयोजित किए जाएगे, जिसमें जिले के प्रबुद्धजन सूची बद्ध विशिष्टजन व अटल जी के प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। वहीं अटलजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिले में जो भी लेख, पुस्तक लिखी गई है, उनके लेखकों को सम्मानित करेंगे। वहीं अटल जी के संगत स्मृतियों की जानकारी डिजिटल प्रस्तुतीकरण होगी। जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जिले के उन सभी लोगों का आह्वान किया जिनके पास अटल जी से जुड़ी हुई कोई स्मृति, कागजी, आॅडियो या वीडियो के माध्यम में उपलब्ध हो या वे सभी वरिष्ठजन जिन्होंने अटल जी के साथ कार्य किया हो वह भी भाजपा कार्यालय के जारी मो. नंबर 9557673495 पर संपर्क कर अवगत करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई