मौसम का बदल रहा मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत और जनपद में बीते कुछ दिनों से तेज धूप के साथ एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के जारी अलर्ट में रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में फिर तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान 4 डिग्री तक कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के दो दिनों के लिए येलो अलर्ट के बीच आईएमडी की ओर से जारी एडवाइजरी में गुरूवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में आसमान में कोहरा छाए रहने के साथ अब तापमान में कमी आने का अनुमान जताया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी में बीते कई दिनों से मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में जहां एक ओर मौसम में जारी बदलाव के बीच सुबह के समय कोहरा, दिन में कड़ाके की धूप और शाम होने के साथ सर्द हवाओं के शुरू थपेड़ों के बीच ठंड अपना कहर दिखा रही है, वहीं बुधवार से बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था, लेकिन बुधवार को जनपद में ऐसे कोई हालात दिखाई नहीं दिए। उधर, मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के कुछ जिलों में दो दिनों तक बारिश के आसार के साथ इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, अलीगढ़, संभल, रामपुर, मथुरा और आगरा समेत गौतमबुद्धनगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी दिखाई देने की संभावनाओं के बीच मौसम विभाग की ओर से येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कोहरे का यह दौर 25 जनवरी तक चलेगा। मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव की मानें तो आने वाले दो दिनों तक यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है, लेकिन उसके बाद फिर से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी थोड़ा कम होने के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चार वर्ष पूर्व हाईवे पर दुर्घटना में घायल होने के बाद से बीमार चल रहे बीएसएफ जवान का निधन, किया अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मोरना ब्लॉक के गांव गंगदासपुर निवासी बीएसएफ के जवान 38 वर्षीय मन्दीप विकल उर्फ मोनू की चार वर्ष पूर्व छपार क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में लगी गंभीर चोट के बाद से लगातार उपचाररत रहने के दौरान मृत्यु हो गई। बीएसएफ जवानों की टोली की उपस्थिति में शनिवार को पूर्ण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन, इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में आयुष विभाग के निर्देशन में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत 15 दिवसीय योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व

जीआरपी ने दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर हत्या कर योगा एक्सप्रेस से सफर कर रहे आठ हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढने के दौरान हुई कहासुनी पर दिल्ली मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर जीआरपी ने योगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी दिल्ली के हवाले कर दिया गया। वारदात

विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा

दस्तावेज लेखकों के धरने को व्यापारिक संगठनों का समर्थन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर तहसील परिसर में पिछले पांच दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे दस्तावेज लेखकों के समर्थन में शनिवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी घोषित, बृजमोहन तीसरी बार बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं एवं निकट समय में पालिका सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों एवं उनके आवश्यक पत्रालेख समय से तैयार किये जाने के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal