जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली श्रीराम शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। जय श्रीराम के गगनचुंबी जयघोष के बीच शनिवार को नगर मुख्यालय पर अयोध्याधाम में भगवान श्री राम के मंदिर की स्थापना और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष पूर्ण होने पर देशभर के साथ वर्षगांठ का जश्न मनाया गया। इस कड़ी में श्रीराम भक्तों ने नगर के मुख्य मार्गों पर खुशी के जश्न के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस बीच शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा की गई।
नगर के मौ. रामपुरी से निकली शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व विधायक ठा. संगीत सिंह सोम और अन्य अतिथियों ने यहां भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम ने कहा कि यह सनातन धर्म के लोगों की आस्था और विश्वास की जीत है। उनकी एकजुटता के चलते ही आज पूरी दुनिया श्री अयोध्या में भव्य श्री राम धाम का दर्शन कर रही हंै। यह जीत वास्तव में 500 वर्षों की लड़ाई के बाद मिली है। आज हम खुशी खुशी भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पूरे देश के साथ मना रहे हैं। ये दृश्य और अवसर वास्तव में ही अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी से एकजुट रहते हुए सनातन धर्म की रक्षा में योगदान करने का आह्वान किया। इसके बाद यहां से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई, जो नगर के मुख्य मार्ग रुड़की रोड से होते हुए फैं्रडस कालोनी, कच्ची सड़क, गाजावाली, जिला अस्पताल तिराहा, अंसारी रोड, मालवीय चौक, टाउनहाल रोड, झांसी की रानी, शिवचौक होते हुए वापस फिर से रुड़की रोड से पूरे नगरीय क्षेत्र में निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर आने के बाद घंटों तक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई। ऐसे हालात में शहर में कई स्थानों पर काफी लंबा जाम लगा रहा। जाम को इस बीच खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन को पसीने छूटे रहे। इस दौरान डीजे व बैंड बाजों व झांकी के साथ शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। नगर में कच्ची सड़क, आनन्दपुरी, शिवचौक समेत अन्य स्थानों पर श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में भंडारों का आयोजन किया गया। श्री राम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक शर्मा, सुबोध दीक्षित, संजय गौतम, रजनीश वशिष्ठ, संदीप शर्मा, डॉ. योगेंद्र शर्मा, मनोज सैनी, लोकेश सैनी, राजेंद्र कश्यप, बिट्टू सिखेड़ा समेत बड़ी संख्या में युवा टोली शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई