श्री गणपति-खाटू श्याम मंदिर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार को भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में प्रभु श्री राम के भजनों के साथ ही सुंदरकांड पाठ व महा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए धर्म लाभ उठाया।

श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित किए गए सुन्दर कांड एवं भजन संध्या में श्रीराम लला के भजनों पर इस बीच श्रद्धालु जमकर झूमे। इस दौरान भजन संगीत के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर के पदाधिकारियों में प्रमुख समाजसेवी भीम कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, उद्यमी कुशपुरी, अमित गर्ग, राज कमल जैन, मुकेश गोयल, रजत गोयल, विकास अग्रवाल आदि ने प्रभु श्रीराम की आरती करते हुए धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
बता दें हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2024 में 22 जनवरी को पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी। इसे कूर्म द्वादशी भी कहा जाता है। वहीं, वर्ष 2025 में यह संयोग शनिवार 11 जनवरी को बना है। ऐसे में तिथि पर जाने के बजाय हिंदू पंचांग को देखते हुए श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ शनिवार को मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई