मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र की बेपटरी सफाई व्यवस्था को सुधारने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच चेयरपर्सन हर स्थिति पर पैनी नजरें बनाए हुए है। इस दौरान जहां वे पालिका अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने में जुटी हैं, वहीं बेपटरी सफाई व्यवस्था को सुधारने में जुटी हैं। इस कड़ी में मुख्य बाजारों के साथ ही वार्ड स्तर पर साफ-सफाई को दुरूस्त करने के प्रयास जारी हैं।
शनिवार को इन्हीं कवायदों के बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका टीम को नवीन मंडी स्थल से सटे सब्जी मंडी बाजार को व्यवस्थित करने के साथ ही गंदगी से मुक्ति की खातिर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता परखने में जुटी है। अभियान की इस कड़ी में शनिवार को पालिका टीम ने नवीन मंडी-सब्जी मंडी क्षेत्र में व्याप्त गंदगी को सुधारने की खातिर दुकानों को बंद कराने के साथ सफाई अभियान चलाया गया। सफाई व्यवस्था में सुधार की दिशा में इस दौरान डलावघरों पर गंदगी पर कड़ी फटकार लगाते हुए कंपनी द्वारा किए गए कार्यों में सुधार के लिए दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कूड़ा डस्टबिन में डालने के साथ क्षेत्र में कंपनी की गाड़ी आने पर कूड़ा गाड़ी में डालने के लिए सहयोग मांगा।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






