ईओ ने बैठाई जांच, एनएसए से मांगा स्पष्टीकरण, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिवस चेयरपर्सन के निरीक्षण की जद में आए मामले ने पालिका में हड़कंप मचा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के गैराज में हुए निरीक्षण में कबाड़ में मिली कम्पोस्ट मशीन को स्थापित नहीं कराने व कबाड़ बनाने के मामले में ईओ पालिका ने मशीन खरीद से लेकर कबाड़ होने तक पहुंचने के मामले में जांच बैठा दी। इसके साथ मशीन स्थापित करते हुए संचालन कराने के निर्देश दिए हैं। उक्त मशीन शहर से निकलने वाले किचन वेस्ट कम्पोस्ट में बदलने की योजना के तहत खरीदा गया था। इसमें 15वें वित्त के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से स्वास्थ्य विभाग ने दो मशीनों की खरीद का प्रस्ताव किया था।
नगरपालिका में किस हद तक लापरवाही है यह बात बीते दिवस चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के टाउनहाल परिसर में निरीक्षण में उजागर हो गया, जहां पर स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में जिम्मेदारों की अनदेखी से पालिका में 10 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से जिस कम्पोस्ट मशीन को खरीद वेजिटेबिल वेस्ट से खाद बनाने की योजना को शुरू करने की कवायद की थी, उसी मशीन को कबाड़ कर दिया गया। चेयरपर्सन के निरीक्षण में कबाड़ में पड़ी मिली कम्पोस्ट मशीन की खरीद और इसके स्टोर तक पहुंचने के मामले में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच बैठा दी है। इसके लिए उन्होंने एनएसए को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। वहीं निर्माण विभाग को उक्त मशीन को स्थापित कराते हुए संचालन के निर्देश भी दिए हैं।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निरीक्षण में बीते दिवस कबाड़ में मिली लाखों रुपये कीमत की कम्पोस्ट मशीन मामले में पत्रावली तलब की है। इसकी खरीद उनके कार्यकाल से पूर्व 15वें वित्त में नवम्बर 2023 में की गई, लेकिन इसके बाद इसके अधिष्ठापन के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार या विभाग स्तर पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई और मशीन की आपूर्ति लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग के गैराज में पहुंचा दिया था, जो गंभीर लापरवाही प्रदर्शित करता है। इसके लिए एनएसए की जवाबदेही थी। इस संबंध में उनको नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है कि मशीन आपूर्ति के बाद करीब 14 माह से इसे स्थापित क्यों नहीं कराया गया और यह कबाड़ में क्यों डाल दी। इसके साथ इस मशीन को अधिष्ठापित कराने में एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह को निर्देशित किया है वो व्ययानुमान बनाकर रुड़की रोड एमआरएफ सेंटर पर इसे लगवाने की कार्यवाही करें, ताकि किचन वेस्ट से कम्पोस्ट बनाने का काम किया जा सके। इसके साथ इसके बेहतर संचालन के लिए एसबीएम प्रबंधक से भी सुझाव मांगे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई