कोहरे की मार, हाईवे से संपर्क मार्गों तक रेंगने को विवश हुए वाहन

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर और मध्य भारत के हिस्से वर्तमान में भयंकर ठंड का सामना कर रहे हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली और समूचे उत्तर प्रदेश में कई क्षेत्रों में तापमान गिरकर 5 डिग्री से नीचे चला गया है। इनमें सबसे अधिक ठंड की मार यूपी झेल रहा है, जहां ठंड का दायरा पूर्व से पश्चिम तक फैला है। प्रदेश में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच में दिल्ली-एनसीआर के साथ मेरठ और मुजफ्फरनगर तक पूर्व-पश्चिम गलियारा भी ठंड की चपेट में है। इस पूरे क्षेत्र में जनवरी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यूपी के कानपुर में 4.5, लखनऊ में 5.4, प्रयागराज में 5, मेरठ में 5.2, बरेली में 5.3 और मुजफ्फरनगर में 6.2 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। जिससे राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, सप्ताहांत में राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानी इलाकों में जारी सर्द हवाओं के बीच शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर से नई करवट ली। ऐसे में लोग सुबह उठे तो घने कोहरे और शीतलहर से गहराई ठंड ने उनका स्वागत किया। वहीं हाईवे से जुड़े मार्गों तक हर ओर सिर्फ कोहरे के आगोश में समाया नजर आया। वहीं सर्दी के कारण गांव व देहात भी ठिठुरता नजर आया। विजिबिलटी कम होने के कारण यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित होने से वाहनों की गति को ब्रेक लगने के साथ ही जनजीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दिया। दिल्ली-एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के कहर के चलते मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर वाहन दिन भर रेंगते नजर आए। सुबह 10 बजे तक भी कोहरे की चादर से नगर क्षेत्र के साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत अन्य मार्गों पर लाइट जलाकर ही वाहनों को निकलना पड़ा। पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार ठंड बढ़ रही है तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। शुक्रवार सुबह भी घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरा लगातार बढ़ता ही जा रहा था जिस कारण से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया, वहीं जो जरुरत के चलते इस बीच सड़कों पर उतरे उनकी कोहरे और ठंड के बीच जिंदगी ठिठुर सी गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कोहरा व ठंड का असर बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी व मध्य हिस्सों में 11 और 12 जनवरी को बारिश होने की संभावना है, जिसमें पहले दिन अधिक बारिश होगी। प्रदेश में भी हल्की बारिश होगी, हालांकि बहुत तीव्र नहीं। 11 जनवरी को मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के बाद रात का तापमान बढ़ने से शीतलहर की स्थिति खत्म हो जाएगी। हालांकि, दिन का पारा कम होने से ठंडा दिन रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई