किदवई नगर में लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण में कर दिया खेला

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित कराने को नगरपालिका प्रशासन के प्रयासों के बीच किदवईनगर प्लांट तक लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जा रही सीसी रोड के साथ नाला निर्माण का कार्य भी लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा। इसमें पालिका ईओ के निरीक्षण के बाद कार्य की जरुरत के आधार पर चेयरपर्सन को भेजी रिपोर्ट में कुछ छूटे कार्य को भी लोनिवि निर्माण खंड से पूर्ण कराने को अनुमति मांगी है। पालिका और लोनिवि के अफसर प्लांट संचालन की समयावधि को देखते हुए कार्य जल्द कराने में जुटे हैं।
मंगलवार में ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा किए निरीक्षण में मिली खामियों को लेकर बुधवार को मुख्यालय पर चर्चाओं का दौर जारी रहा। ईओ ने लोनिवि के एई आईपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था। इस बीच सड़क के साथ ही कुछ अन्य कार्यों की आवश्यकता के सामने आने पर उनको प्राथमिकता पर पूर्ण कराने के लिए पालिका ने नाले का सरफेस नीचा हो जाने के कारण उसे लेवल करने का कार्य लोक निर्माण विभाग से ही कराने की सहमति बनाने पर जोर दिया था। ईओ ने चेयरपर्सन को इसके लिए पत्र भेजकर अनुमति मांगी तो वहीं लोनिवि के एक्सईन और एई को पत्र भेजते हुए उनके द्वारा ही नाले का सरफेस कार्य अपने विभाग से ही कराने के लिए कहा गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि दोनों विभाग आपसी समन्वय बनाकर सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं। लोनिवि पर गलत एस्टिमेट बनाने जैसा कोई आरोप या शिकायत नहीं मिली है। रोड बनाने के क्रम में एक ओर नाले का सरफेस ऊँचा किया जाना जरुरी है। एई लोनिवि ने यह कार्य पालिका से कराने के लिए पत्र लिखा था। यदि पालिका इस कार्य को करायेगी तो इसमें अत्यधिक विलंब होगा, क्योंकि पालिका को नये सिरे से प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड से अनुमति लेने के बाद निविदा आमंत्रित करने की लंबी प्रक्रिया का पालन करना होगा। चूँकि यह रोड एसटीपी-एफएसटीपी व वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए अति आवश्यक है। ऐसे में हमने शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित करते हुए कहा है कि रोड के निर्माण के साथ नाले का सरफेस ऊँचा करने का कार्य भी वो अपने विभाग से कराये, ताकि समय अवधि में प्लांट को शुरू कराने का कार्य कर सकें। ईओ ने बताया कि सड़क के साथ नाले का सरफेस और अन्य दूसरे कार्यों की आवश्यक कार्य भी लोक निर्माण विभाग से कराने के लिए निरीक्षण रिपोर्ट चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भेजी गई है, उनकी अनुमति भी मांगी गई है।
उधर, लोनिवि निर्माण खंड के एक्सईएन अभिषेक सिंह का कहना है कि एटूजेड प्लांट तक बनाई जा रही सड़क का एस्टीमेट गलत नहीं बना, कुछ चीजें गलत ढंग से सामने आई हैं। अभी काम पूरा नहीं हुआ है, तो पैसा बचने की बात बेमानी है। सड़क के एक ओर नाला पहले से ही बना हुआ था। सड़क निर्माण के दौरान उसका सरफेस थोड़ा डाउन चला है, उसे ही लेवल करने के लिए पालिका के साथ मिलकर काम करने की बात हो रही है। मैं अभी लखनऊ में आया हुआ हूं, फोन पर एई से बात की है, लौटने के बाद मामले में पालिका प्रशासन के साथ वार्ता करते हुए आपसी समन्वय बनाकर नाला सरफेसिंग के साथ ही शेष कार्य कराये जाने की रूपरेखा बनाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई