वेस्ट यूपी में थम नहीं रहा ठंड व कोहरे का प्रकोप

Share :

मुजफ्फरनगर। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जहां दिल्ली-एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी के साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अभी ठंड काि प्रकोप जारी हैं। वहीं, जनपद मुजफ्फरनगर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को हालांकि दिन में धूप के कारण बड़ी राहत दिखाई दी, लेकिन दिन छिपने के साथ मौसम ने फिर से लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश ही कर दिया। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में बुधवार को दिन का पारा 14.8 से बढ़कर 18.9 हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री से घटकर 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ ही आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।
उधर, दिल्ली-एनसीआर के साथ जनपद में कड़ाके की ठंड व कोहरे का असर आम आदमी के साथ यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ऐसे में रात्रि में घने कोहरे व ठंड की वजह से रोडवेज बसों और ट्रेन के पहियों की रफ्तार कम हुई है। इसका सीधा असर परिवहन निगम और रेलवे के राजस्व पर भी पड़ रहा है। शीतलहर व कोहरे की जद में आने से जहां बसों के फेरों में कमी आई है,वहीं कई दिनों से जारी ठंड, शीतलहर और कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से लोग घरों से निकल रहे हैं। बुधवार को इन्हीं व्यवस्था के बीच कलिंगा उत्कल, जालंधर इंटरसिटी और शालीमार एक्सप्रेस जहां रद्द हो गई। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटे और योग नगरी ऋषिकेश एक घंटा देरी से आने के कारण यात्री दिनभर परेशान दिखाई दिए। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है, जिसका अक्ष 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर औसत समुद्र स्तर के ऊपर, करीब 93 प्रतिशत पूर्व देशांतर और 28 प्रतिशत उत्तरी अक्षांश उत्तर में स्थित है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम के ऊपर सक्रिय है। उधर, एक चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास स्थित है। नया पश्चिमी विक्षोभ अब 10 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवाओं ने गलन के एहसास को बढ़ा दिया है। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछुआ हवा चली। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की ओर से बुधवार से लेकर गुरूवार के बीच प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि गलन भरी ठंड और घने कोहरे का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। प्रदेश में फिलहाल तीन से चार दिन ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे का सितम यूं ही जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal