श्री गुरू गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर नगर में निकला नगर कीर्तन

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को श्री गुरू सिंह सभा गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर की ओर से नगर के मुख्य मार्गों पर बैंड-बाजों व स्कूली बच्चों की मौजूदगी में नगर कीर्तन की धूम रही। गांधी कॉलोनी गुरूद्वारा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया व सचिव सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी की देखरेख में इस बीच दशमेश पिता धन-धन श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गांधी कॉलोनी श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा से नगर कीर्तन का शुभारंभ प्रात: 7 बजे ज्ञानी जोगा सिंह जी द्वारा अरदास करके किया गया।
जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष के बीच गांधी कॉलोनी गुरूद्वारा से प्रारंभ हुए नगर कीर्तन में शहर के मशहूर दो बैंड, ढोल नगाड़ा, गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल का दशमेश बैंड, श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की सवारी निकाली गई, जिनकी अगवाई इस दौरान पंच प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन के आगे इस दौरान संगत झाड़ू लगाकर, पानी का छिड़काव और फूलों की वर्षा करते हुए चल रही थी, जो कि बहुत ही श्रद्धा का परिचय दे रहे थे। नगर क्षेत्र में इस बीच नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह चाय, नाश्ता एवं अन्य खाद्य सामग्री के स्टॉल लगा कर संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। नगर कीर्तन में फूलों की वर्षा कर पंच प्यारे एवं श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की सवारी का अलग-अलग इस बीच सामाजिक व धार्मिक लोगों द्वारा स्वागत किया गया। नगर कीर्तन गांधी कॉलोनी गुरूद्वारे से प्रारंभ होकर गांधी कॉलोनी मेन रोड से होते हुए लिंक रोड, भोपा रोड, मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, शिवचौक, झांसी की रानी और कोर्ट रोड से होता हुआ गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रोडवेज के निकट दोपहर एक बजे समापन हुआ। नगर कीर्तन की समाप्ति पर गुरू का अटूट लंगर पूरी संगत ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ छका। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नगर कीर्तन में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई