व्यापार मंडल ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की इकाई ने आॅनलाइन के असीमित क्षेत्र में अनियमित घुसपैठ के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने उक्त ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा, एमएसएमई हितों, उपभोक्ता संरक्षण की रक्षा व छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए, ई-कॉमर्स में भी विनीयमन अधिनियम बनाये जाने की मांग की। व्यापारियों ने पीएम का ध्यान भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग में विनियामक निरीक्षण की जरुरत की ओर आकर्षित करने के साथ ई-कॉमर्स ने कुछ ऐसी प्रथाओं को जन्म दिया जो निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को खतरे में डालते हैं विशेष रूप से व्यापारी एमएसएमई खुदरा विक्रेताओं व उपभोक्ताओं को भी प्रभावित करती हैं।
प्रधानमंत्री के नाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के ज्ञापन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विक्रेताओं का अनिवार्य केवाईसी किए जाने की पैरवी करते हुए अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों कीे लगातार वित्तीय घाटे की सूचना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि जहां एमएसएमई और पारंपरिक खुदरा विक्रेताओं सहित छोटे प्रतिस्पर्धियों को बाहर करने के लिए उत्पादों को स्थिर दरों पर बेचे जाने से छोटा खुदरा व्यापारी बेरोजगार होने के कगार पर है। वहीं ई-कॉमर्स को थोक विक्रेताओं के रूप में कार्य करने से छोटे खुदरा विक्रेताओं को नुकसान होता है इस तरह की कीमतों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की जरुरत है। बड़े प्लेटफार्म पर दी जाने वाली कैशबैक व ब्याज मुक्त योजनाएं आसान खेल के मैदान बनती हैं, ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी कर्मियों को कर्मचारियों के रूप में माना जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें उचित श्रम सुरक्षा और लाभ प्राप्त हो जिससे लॉजिस्टिक क्षेत्र में श्रमिकों का कल्याण बढ़े। व्यापार मंडल ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर आवश्यक अंकुश लगाने की आवश्यकता व्यक्त की, ताकि भारत के खुदरा व्यापारी जो देश की अर्थव्यवस्था की रीड़ है और उन्हें ग्राहक को कोई नुकसान न पहुंचे तथा भारत की जीडीपी लगातार वृद्धि करती रहे। इस दौरान अशोक कंसल प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अजय सिंघल नगर अध्यक्ष के अलावा श्याम सिंह सैनी, राकेश गर्ग, दिनेश बंसल, अशोक छाबड़ा, पंकज शर्मा, अनिल तायल, अमित मित्तल, रामपाल सेन, हिमांशु कौशिक, शोभित गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, पवन छाबड़ा ,अनीशा भटनागर, अंजू शर्मा, दिनेश गिरी, प्रवीण खेड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal