अवैध होर्डिंग्स चिन्हित करने को मैदान में उतरी पालिका टीम

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग्स व यूनिपोल को चिन्हित करने के लिए नगर पालिका की टीम शुक्रवार को सड़क पर उतरी, तो एक के बाद एक अवैध होर्डिंग्स व यूनिपोल की धूल में अटी परते गिरती चली गई। इस बीच नगरीय क्षेत्र में कर निरीक्षकों के द्वारा मौके पर पहुंच कर अवैध और वैध होर्डिंग्स व यूनिपोल की जांच की गई। ईओ के निर्देश पर टीम द्वारा इन अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल को लाल पेंट से निशान लगाकर चिन्हित किया जा रहा है। ताकि जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगर पालिका उक्त अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई अमल में ला सके।
वर्तमान वित्तीय वर्ष की बात की जाए तो नगरपालिका द्वारा अभी किसी विज्ञापन एजेंसी का नवीनीकरण नहीं किया गया है। वहीं चुनाव के दौरान 30 अप्रैल तक दी विशेष अनुमति का समय भी समाप्त हो गया है। ऐसे में नगरीय क्षेत्र में लगे अधिकांश होर्डिंग्स और यूनिपोल अवैध हो गए है। पालिका टीम ने नगरीय क्षेत्र में अब तक करीब 411 अवैध होर्डिंग्स व 82 से अधिक यूनिपोल की सूची तैयार की है। अब पालिका द्वारा उक्त होर्डिंग्स और यूनिपोल को चिन्हित किया जा रहा है। शुक्रवार को टीएस नरेश शिवालिया ने कर निरीक्षकों अमरजीत और अमित कुमार को अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल को चिन्हित करने के निर्देश दिए। कर अधीक्षक के निर्देश पर पालिका टीम अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल की सूची लेकर सड़क पर उतरी। टीम ने रुडकी रोड, अंसारी रोड, आर्य समाज रोड, मालवीय चौक आदि स्थानों पर अवैध होर्डिंग्स को चिन्हित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal