दो चकबंदी लेखपाल व चकबंदी कर्ता किए निलंबित

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में चकबन्दी कार्यों की खराब प्रगति के कारण विशेष सचिव राजस्व एवं अपर आयुक्त चकबंदी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा की। कार्यो में लापरवाही बरतने के चलते जहां तत्कालीन चकबंदी अधिकारी के अलावा दो चकबंदी लेखपाल व चकबंदी कर्ता के निलंबन किए जाने की संतुष्टि की। वहीं चकबंदी की लंबित प्रक्रिया को 15 दिनों में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में संपन्न समीक्षा बैठक में चकबन्दी कार्य की प्रगति खराब पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर आयुक्त ने चकबंदी प्रक्रिया में गति लाने और समस्या निदान के अधीनस्थों को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में धारा 23, 27 व 52 के तहत क्रमश: 18 ग्राम, 4 ग्राम व 4 ग्राम के सापेक्ष धारा 23, 27 व 52 तीनों धाराओं में मात्र एक ग्राम की प्रगति हुई है। जो बहुत खराब है। ग्राम अटाली 40 वर्ष से चकबन्दी प्रक्रिया में लंबित है, जिसमें धारा 20 का प्रकाशन दिनांक 4 अक्टूबर, 2010 को हुआ। चक आवंटन के विरूद्ध प्राप्त कुल 227 चक आपत्तियों का निस्तारण चकबन्दी अधिकारी द्वारा 6 वर्ष बाद नहीं किया गया है। जिसके लिये दोषी तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी अनुज सक्सैना को आरोप पत्र निर्गत कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की गयी। वहीं 34 वर्ष पुराने ग्राम टोडा में उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश को निरस्त कराने तथा याचिका के शीघ्र निस्तारण को तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी द्वारा कोई सार्थक प्रयास नहीं किए जाने से ग्राम की प्रगति बाधित हुई है। वहीं ग्राम आलमपुर में स्वत्व-विभाजन संबंधी 85 निगरानी व मुथरा में 36 व पीपलशाह में 04 निगरानी का निस्तारण करने को उप संचालक चकबंदी को निर्देश दिए। ढिढावली में 10 वर्ष पूर्व धारा 10 का 29.04.2017 में प्रकाशन होने के बाद भी आकार पत्र 23 तैयार नहीं होने से चक निर्माण कार्य प्रभावित होने से चकबंदी कर्ता शिवराज सिंह को निलंबित कर कार्यवाही करने के लिए डीएम-जिला उप संचालक चकबन्दी को रिपोर्ट करने तथा अनिरूद्ध शर्मा चकबंदी लेखपाल एवं दूधली में ग्राम 30.04.17 को धारा 10 के प्रकाशन के बाद आकार पत्र 23 तैयार न करने को दोषी सहेन्द्र कुमार चकबन्दी कर्ता, अर्जुन सिंह चकबंदी लेखपाल को निलंबित करते हुए अनुशानात्मक कार्यवाही करने को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए। ग्राम सम्भलहेडा में चक निर्माण कार्य 14.05.18 को होने के बाद 85 चक आपत्तियों का निस्तारण न करने से ग्राम की प्रगति बाधित है, जिसके लिए उत्तरदायी तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी गिरिश चन्द के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की गयी। वहीं 05 वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी व चकबन्दी अधिकारी मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया। वहीं ग्राम सभा की भूमि से अतिक्रमण 15 दिवस के भीतर हटाने को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को निर्देश दिए। बैठक में व चंकबंदी अधिकारी रेहान अहमद सिद्दीकी समेत सभी चकबंदी लेखपाल, चकबंदी कर्ता, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal