मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय सभागार में गुरूवार को एक सादे समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2025 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल व महासचिव राज सिंह रावत के अलावा उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सह सचिव प्रशासन अभिषेक खन्ना, सह सचिव पुस्तकालय प्रवीर कुमार संगल व कोषाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए अधिवक्ता हित में कार्य किए जाने का संकल्प लिया। सभागार में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद जैगम मियाँ जैदी व चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी व विजेन्द्र प्रताप ने कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यों को इस बीच शपथ दिलवायी।
सिविल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सभागार में गुरूवार को एक सादे समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2025 के शपथ ग्रहण समारोह में इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बाद वरिष्ठ सदस्य अनीता रानी, चन्द्र प्रकाश जैन, कुलदीप सिंह, राजेंद्र कुमार, सोहन लाल, विजय कुमार तथा कनिष्ठ सदस्य कु० अनु, कृष्ण पाल, नैना त्यागी, राकेश कुमार, संजीव कुमार कंसल एवं सुनील कुमार को बारी-बारी से मंच पर बुलाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर राष्टÑीय सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता भूषण शरण महेश, अनिल कुमार दीक्षित, तेग बहादुर सैनी, सुगंध जैन, सोमपाल सिंह, डॉ. माधुरी सिंह, मनोज कुमार शर्मा, विष्णु दत्त, संजीव कुमार गर्ग, सुखदेव मित्तल, हरि ओम गोयल, गौरव गोयल, विजय त्यागी, रोहित त्यागी, सतेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार गुप्ता, रामवीर सिंह, मुकेश जोहरी, वासुदेव दत्त, मदन मोहन त्यागी, अवध बिहारी लाल गुप्ता, अशोक अग्रवाल, नवीन चन्द्र शर्मा, कपिल गुप्ता, रोशन अली जैदी, राज कुमार गोस्वामी, विकुंज मित्तल, ठा. रामनरेश सिंह, अजय कुमार जैन, रेखा शाही, विशु त्यागी, सुषमा वर्मा, रीटा चौधरी, वैभव, शिवानी, मनोज गौड़, प्रशांत शर्मा, ललित कुमार, मनोज त्यागी, महिपाल सिंह, विकास जैन, रामेश्वर प्रसाद शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।






