बढ़ती बीमारियों की रोकथाम में कारगर है प्राकृतिक खेती

Share :

मुजफ्फरनगर। प्राकृतिक खेती वास्तव में एक रसायनमुक्त उर्फ पारंपरिक खेती पद्धति है, जिसमें कृषि से जुड़ी परिस्थितियों पर आधारित विविध कृषि प्रणाली माना जाता है, जो फसलों, पेड़ों और पशुधन को कार्यात्मक जैव विविधता के साथ एकीकृत करती है। उक्त उद्गार विकास खंड मोरना के ग्राम बेहड़ा सादात निवासी कृषक राकेश कुमार ने मीडिया से वार्ता के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि लोगों में बढ़ती शुगर, बीपी, थायराइड जैसी तमाम बीमारी जहरीले अन्न, फल और सब्जी की देन है। उन्होंने बाजारों में बिक रहे अमरूद को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की पैरवी की। उन्होंने बताया कि अमरूद व सब्जियों में जहरीली दवाओं का इस्तेमाल हो रहा है, जो बंद होना चाहिए।
डीएम उमेश मिश्रा की पहल पर जनपद के किसानों को उनकी प्राकृतिक व आर्गेनिक खेती की ओर बढ़ते कदमों को आने वाले दिनों में कारगर मानते हुए सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा ने जिलाधिकारी कक्ष में जनपद के विकास खण्ड मोरना के ग्राम बेहड़ा सादात के निवासी कृषक राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राकेश कुमार द्वारा बीते 8 वर्षों से जिले में प्राकृतिक खेती और वर्मी कम्पोस्ट का कार्य किया जा रहा है। राकेश कुमार प्रतिवर्ष 450 कुंतल गन्ना, 45 कुंतल सरसों, 15 कुंतल मसूर, 20 कुंतल गेहूँ एवं 150 कुंतल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे इनको 5 लाख रुपए का प्रतिवर्ष लाभ प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त राकेश कुमार गुड़ और शक्कर का उत्पादन भी कर रहे हैं जिसमें इनको प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए का लाभ प्राप्त हो रहा है। राकेश कुमार द्वारा प्राकृतिक रूप से बागवानी एवं शाकभाजी की खेती भी की जा रही है। राकेश कुमार को उत्तर प्रदेश दिवस 2024 को राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि संतोष कुमार, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई