भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने संत रविदास अनुयायियों के साथ सौंपा एडीएम प्रशासन को ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने रविवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास जयंती पर अवकाश घोषित कराए जाने की मांग की।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री यशवीर सिंह के नेतृत्व में रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे संत रविदास के अनुयायियों ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह से मुलाकात करते हुए उनको डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में बीते 20 वर्षों से परंपरागत रूप से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर डीएम द्वारा स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है, परंतु किन्हीं कारणवश वर्ष 2024 की अवकाश सूची में संत गुरू रविदास जयंती पर तत्कालीन जिलाधिकारी के द्वारा अवकाश घोषित नहीं किया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी से इस संबंध में भेंट कर ज्ञापन दिया तो उनके द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 में आचार संहिता लगी होने के कारण अवकाश घोषित करने में खेद प्रकट करते हुए भरोसा दिया गया था कि वर्ष 2025 की अवकाश सूची में आवश्यक रूप से संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में संत शिरोमणि रविदास जी के अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हैं व जयंती पर शुक्रताल सहित जनपद में हर गांव और कस्बों में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन करते हुए पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने मांग की है कि 12 फरवरी 2025 को संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर जनपद में अवकाश घोषित किया जाये। इस दौरान मुख्य रूप से यशवीर सिंह, चतर सिंह, विकल कुमार, बाबू सिंह व ललित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

वार्ड 44 में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह ने उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की स्थिति तथा कूड़ा उठान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस अवसर पर वार्ड

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की

ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अवगत कराया कि ज्ञान मास्तम् मिशन” भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भारत सरकार

हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट पर लगे गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के चर्चित हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विद्यालयों में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य, संस्थापक और सचिव मुदस्सिर हुसैन ने आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में एसएसपी से हुई शिकायत में

जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह ने की सांसद पप्पू यादव से मुलाकात

खतौली (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह (चीनू भैया) की मुलाकात दिल्ली से श्रीनगर जाते हुए बिहार के सांसद पप्पू यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी) से हुई। बिहार के सांसद पप्पू यादव से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव, वोट अधिकार यात्रा और जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal