पालिका में नियमित-संविदा सफाई कर्मियों की होगी शिनाख्त

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् में सफाई व्यवस्था को लेकर चेयरपर्सन के मार्गदर्शन में शुरू अभियान के बीच कंपनी बाग में 400 कर्मियों को साथ लेकर सफाई अभियान व मुख्य मार्गों व बाजारों में नाइट शिफ्टिंग के बाद अब सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मचारियों को जवाबदेह बनाने के लिए पालिका प्रशासन पहली बार नियमित और संविदा के आधार पर कार्य कर रहे कर्मियों की भी शिनाख्त कराने की तैयारी की है।
पालिका क्षेत्र में 55 वार्डों में करीब एक हजार सफाई कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। इसके बावजूद भी सभासदों और आम नागरिकों की शिकायत सफाई न होने और कर्मचारी पर्याप्त न होने की शिकायत चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को मिलती रही हैं। ऐसे में उनके आदेश पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जीआईसी मैदान पर 369 आउटसोर्स कर्मियों की परेड कराते हुए भौतिक सत्यापन करते हुए वार्डवार उन्हें आई कार्ड जारी किये थे ताकि गड़बड़ी न होने पाये। इसे लेकर ईओ प्रज्ञा सिंह सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारी व समाज के नेताओं के निशाने पर भी आई, पर उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण विरोध ठंडा पड़ गया। ऐसे में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायत मिली कि वार्डों में कार्यरत नियमित व संविदा सफाई कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारी ड्यूटी को लेकर गड़बड़ी कर रहे हैं और सफाई नायकों से मिलीभगत करते हुए ये कर्मी ड्यूटी पर या तो आते नहीं, या अपने स्थान पर कम पैसे में दूसरा व्यक्ति छोड़ रखे हंै। इन शिकायतों का संज्ञान लेकर पालिका में नियमित और संविदा सफाई कर्मचारियों की शिनाख्त के लिए आउटसोर्स कर्मियों की भांति ही परेड कराते हुए भौतिक सत्यापन कराने की तैयारी की है। इनमें करीब 600 नियमित सफाई कर्मचारी शामिल रखे गये हैं। इसकी जानकारी मिलने के साथ सफाई कर्मियों में हलचल है तो वाल्मीकि समाज के नेताओं ने इसके विरोध के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को लेकर अनेक शिकायत मिलती रही हैं। ऐसे में इन सभी कर्मियों का अब भौतिक सत्यापन कराते हुए इन्हें आईकार्ड वितरित किये जायेंगे ताकि वार्डों के निरीक्षण के दौरान कोई भी गड़बड़ी सामने न आने पाये। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों को जवाबदेह बनाने के लिए दो-तीन दिनों में सत्यापन कराया जायेगा। यदि गड़बड़ी पाई तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। वहीं सफाई नायकों की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इसमें सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नाइट शिफ्टिंग का कार्य जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal