पीआरडी जवानों ने मंत्री से की समस्याओं के निदान की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। पीआरडी जवानों ने ड्यूटी बढ़ाने के साथ मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच राज्य मंत्री कपिल देव को सौंपे 4 सूत्रीय मांग पत्र में उक्त समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
गुरूवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे पीआरडी के दर्जनों जवानों ने यूपी सरकार में लंबित चल रही उनकी मांगों के त्वरित निदान कराने की मांग की। मंत्री के शहर से बाहर होने के कारण उनके निजी सचिव को सौंपे मांग पत्र में पीआरडी के जवानों ने जहां अब तक मिल रहे मानदेय 395 रुपए के भुगतान को कम बताते हुए पुलिस व होमगार्ड के समान वेतन कराए जाने की मांग की। वहीं पीआरडी जवानों की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने पर मृतक जवान के परिवार की आर्थिक मदद कराए जाने की मांग की। इसके अलावा जिले में पीआरडी जवानों की पोर्टल पर दर्ज 462 संख्या के सापेक्ष 360 जवानों को ड्यूटी हर माह दिए जाने के चलते 102 जवानों की खाली न छोड़ते हुए उनहें भी ड्यूटी दिलाए जाने की मांग की। वहीं पीआरडी जवानों की भविष्य में आॅनलाइन ड्यूटी एनआईसी की वेबसाइड के बूते लगाए जाने की मांग की। इस दौरान मनोज कुमार, विनोद, धर्र्मेन्द्र, राजेन्द्र, शेंकी, पवन, सतीश, रविन्द्र, सूरजमल, अंकित, हरपाल, योगेश, उमेश, अंकुर, अरविन्द, विवेक, सचिन, वेदप्रकाश, मनफूल, सोमपाल, दौलतराम, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई