पथ संचलन के बूते दिया बाल स्वयं सेवकों ने देशभक्ति का संकेत

Share :

मुजफ्फरनगर। बुधवार को नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों ने गुरू गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों से पथ संचलन के माध्यम से देश की भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का बेहतर संकेत दिया। नगरीय क्षेत्र में निकले पथ संचलन पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों ने गुरू गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की स्मृति में द्वारकापुरी पार्क से शुरू पथ संचलन शिवपुरी, भोपा रोड होते हुए पुन: द्वारकापुरी पार्क में पूर्ण किया। पथ संचलन कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पटेलनगर के नगर संचालक अनिल धमीजा ने की व कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक नृपेंद्र कुमार रहे। जिला प्रचारक नृपेन्द्र कुमार ने कहा कि श्री गुरू गोविंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान संपूर्ण हिंदू समाज के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने धर्म के लिए अपने जीवन को ही आहत कर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के नवयुवकों को अपने धर्म के प्रति निष्ठा व जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को ध्यान रखने के साथ समय-समय पर अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस बात की जानकारी देनी चाहिए। इस दौरान पटेल नगर के नगर कार्यवाह योगेश सैनी, सह- नगर कार्यवाह आनंद धीमान, नगर प्रचारक आयुष, विभाग सेवा प्रमुख बृजेश कुमार, नगर प्रचार प्रमुख हेमू विक्रमादित्य, सह नगर प्रचार प्रमुख अशोक, नगर शारीरिक प्रमुख रामकुमार, सह नगर शारीरिक प्रमुख विकास कुमार, नगर बौद्धिक प्रमुख विकास आहुजा, नगर व्यवस्था प्रमुख बाल बहादुर, नगर संपर्क प्रमुख शोभित, नगर विद्यार्थी प्रमुख मूलचंद, जिला व्यवस्था प्रमुख नितिन समेत नगर और जिले के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
उधर, गुरूगोविंदसिंह के वीर बालक अजीत सिंह, जुझारसिंह, जोरावर सिंह व फतह सिंह के बलिदान दिवस को वीर बालक उत्सव के रूप में याद करते हुए बाल स्वयं सेवकों ने सैकड़ों की संख्या में पथ संचलन हनुमान नगर मौ. रामपुरी से शाहबुद्दीनपुर रोड से होते हुए वापस रामपुरी में सरोजनी देवी स्कूल के पास में पहुंचकर समाप्त किया। इस पथ संचलन में विभाग सह कार्यवाह विकास ने अपने उदबोधन में वीर बालकों के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे ये बालक वीरता दिखाते हुए विधर्मियों के आगे झुके नहीं। वीर हकीकत राय के बारे में बताते हुए सभी बाल स्वयं सेवकों को परिवार के प्रति दायित्व, माता-पिता से व्यवहार, राष्ट्र के प्रति आदर और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी व स्वदेशी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। पथ संचलन में हनुमान नगर संघ चालक श्रीपाल, फूल सिंह, कार्यवाह संजीव, सह कार्यवाह योगेश, जय प्रकाश, देवेंद्र, विनीत व प्रचार प्रमुख सहदेव व हिमांशु का सहयोग प्राप्त हुआ।
वहीं आरएसएस राम शाखा ने फैं्रडस कॉलोनी पार्क से शुरू पथ संचालन इन्दिरा कॉलोनी, आनन्दपुरी व जीटी रोड़ होते हुए अस्पताल तिराहे से कच्ची सड़क बर्फखाने से होते हुए वापस राम शाखा पार्क में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता प्रांत संघ चालक प्रेमजी ने कहा कि बीते 21 से 27 दिसम्बर तक यह सप्ताह चल रहा है, इन्हीं 7 दिनों में गुरू गोविन्द सिंह का पूरा परिवार हिन्दू धर्म और संस्कृति के लिए शहीद हो गया था। वर्तमान परिवेश में संघ का यह पथ संचलन अपने बच्चों को धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए किया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि क्रिसमस डे के बजाए उन शहीदों को याद करने की जरुरत है, जिन्होंने धर्म व संस्कृति के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। इस दौरान नगर संघ चालक ओमवीर, कार्यवाह अनिल, हरीश, सतेन्द्र, नगर प्रचार प्रमुख संजय शिवम एड, राकेश, ब्रिजेश, कृष्ण कुमार, प्रवीण, मनीष, संदीप, भूपेन्द्र, रामकुमार, अनमोल, चरणसिंह समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal