महाकुंभ ड्यूटी को जनपद से रवाना हुआ होमगार्ड का काफिला

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर प्रयागराज में इस बार महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता पहले से काफी अच्छी हो रही है। प्रदेश में होने वाले इस महाकुंभ में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अखाड़ों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार हर स्थिति पर नजरे रखने के साथ व्यवस्था दुरूस्त करने में जुटी है। शास्त्रों में प्रमाण है कि कुंभ में देवताओं का वास होता है, वहीं ऋषि-मुनियों के साथ अखाड़ों के साथ ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने की संभावनाएं हैं। महाकुंभ में आने वाले लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शासन स्तर से इस महाकुंभ में होमगार्ड विभाग ने 14100 जवान लगाए गए हैं। बुधवार को इस कड़ी में जनपद मुजफ्फरनगर से छह रोडवेज बसों में सवार होेकर 280 होमगार्ड के जवानों का काफिला महाकुंभ प्रयागराज में ड्यूटी देने के लिए रवाना किया गया।
मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो से रवाना हुई 6 बसों को होमगार्ड्स के डिवीजन कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय व जिला कमांडेंट सतीश कुमार ने रवाना किया। जनपद मुख्यालय से रवाना हुए इन 280 होमगार्ड के जवानों को महाकुंभ मेला प्रशासन आने वाले दिनों में प्रमुख स्रानों के साथ कार्यक्रमों के बीच जिम्मेदारी सौंपेगा, जिसमें आशा व्यक्त की गई है कि जिले के ये होमगार्ड के जवान बेहतर करने का प्रयास करेंगे। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रयागराज के संगम घाट पर युद्धस्तर पर कार्य जारी हंै। सुरक्षा को लेकर भी लगातार शासन स्तर से कार्य किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से महाकुंभ को लेकर पुलिस कर्मियों की संख्या और नाम तैयार कर लिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को महाकुंभ ड्यूटी के तैनाती के साथ होमगार्ड की भी तैनाती की जाएगी। होमगार्ड की तैनाती सूची तैयार करने के साथ ही उन्हें रवाना किया गया है। प्रयागराज रवाना होने से पहले इन होमगार्ड को प्रशिक्षण दिया गया। जिला होमगार्ड कमांडेंट आॅफिस प्रांगण में इन होमगार्ड को राहत बचाव को लेकर जानकारियां दिए जाने के साथ मॉक ड्रिल कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal