पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार पर लगे उपेक्षा के आरोप

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई के तत्वावधान में जनपदीय शैक्षिक सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सम्मेलन में शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों पर वक्ताओं ने विचार रखे। शिक्षक एमएलसी ने विधान परिषद में इस दौरान शिक्षकों की आवाज बुलंद करने का वादा किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार जैन व संचालन जिला मंत्री अरूण कुमार ने किया।
डीएवी इंटर कॉलेज में संपन्न कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना व झंडा गान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश त्रिपाठी व शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवं हेम सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन करते हुए किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम चयन बोर्ड की पुरानी धाराओं को पुन: बहाल कराने के लिए काम करेंगे। शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जब-जब भी शिक्षकों के मान-सम्मान और स्वाभिमान पर कोई कुठाराघात सरकार द्वारा करने की कोशिश की गई, उसके विरूद्ध हमने विधान परिषद में मुद्दा उठाया। वर्तमान में धारा 21 के बारे में विधान परिषद में जोरदार तरीके से शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया, जिस पर वर्तमान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कई धारा बहाल किए। अधिकांश वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अपने पूर्व में किए वादों को धरातल पर पूरा करने का काम करेंगे। प्रांतीय संरक्षक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने सभी को साथ खड़े रहने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से महेश चंद शर्मा, रमेश चंद शर्मा, सुशील सिंह पुंडीर, इंद्रासन सिंह, संजय मोघा आदि ने विचार रखे और पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, सारिका जैन, डॉ. राजेश कुमारी, जितेंद्र कुमार वर्मा, संजय मोघा, विजेंद्र बहादुर, नमन जैन, तेज प्रताप बाजपेई, हाकम सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, नीरज जैन, मोहिब हसन, राजेश कुमार आवेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, देवेश त्यागी आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई