मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ईओ को सौंपे शिकायती पत्र में जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कॉलेज की उत्तर दिशा की शिक्षण कक्ष की बाहरी दीवार को पालिका के कर्मचारियों द्वारा क्षति पहुंचाए जाने के आरोप लगाते हुए दोषी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पालिका ईओ का कॉलेज प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जैन ने बताया कि जैन इंटर कॉलेज के बाहर उत्तर दिशा में मेन गेट के पास मौहल्ले निवासी कूड़ा डालते हैं, जिसके कारण भयंकर गंदगी एवं मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। उन्होंने कॉलेज में इस स्थिति को छात्र-छात्राओं की सेहत के लिये नुकसान दायक बताते हुए इस समस्या का निदान कराए जाने की मांग की।
ईओ पालिका डॉ. प्राा सिंह के नाम सौंपे शिकायती पत्र में कॉलेज प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस कूड़े को उठाने के लिये प्रतिदिन आने वाली जेसीबी की मशीन के कारण दीवार टूट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कूड़ा उठाने के दौरान पालिका की जेसीबी मशीन कूड़ा उठाते समय शिक्षण कक्ष की उक्त दीवार से टकराती है जिसके टकराने से पूरी दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ उसमें दरार आ गई है। उनका कहना था कि दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण किसी भी समय गिर सकती है जिससे शिक्षा कक्ष में पढ़ने वाले बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। प्रधानाचार्य ने टूटी दीवार को फिर से बनवाकर कूड़े के स्थान को सुरक्षित करने की मांग की, ताकि कूड़ा उठाते समय जेसीबी की मशीन कॉलेज की दीवार से ना टकराए।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






