राज्यमंत्री ने की पिछड़ा वर्ग विभाग की समीक्षा बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न विभाग की समीक्षा बैठक में एम पी सिंह, उपनिदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग समेत मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली जनपद के विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपनिदेशक एमपी सिंह ने विभाग की संचालित योजनाओं यथा-पिछड़ी जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पिछड़ी जाति शादी अनुदान, दिव्यांग भरण पोषण अनुदान, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना आदि की मंडलीय प्रगति से रूबरू कराया गया।
उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को जिले में विभागीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पिछड़े वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ शत-प्रतिशत रूप से दिया जाए। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। योजनाओं से सम्बन्धित अनुदान पात्र छात्र-छात्राओं को समय से उनके खातों में भेजी जाए। वहीं दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
राज्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम करें। सरकार दिव्यांगजनों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है, इसमें रुचि लेकर ही काम करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सकरात्मक सोच रखे। मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण में संचालित छात्रवृत्ति योजना में अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं को लाभाविन्त किया जाए। उन्होंने संचालित छात्रावासों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए, जिससे उसमें रह रहे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उधर, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने वार्ता करते हुए बताया कि पिछड़ी जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2023-24 में प्रदेश स्तर पर लाभान्वित 7,58,044 छात्र-छात्राओं को वितरित 160.16 करोड़ रुपए के सापेक्ष वर्ष 2024-25 में सरकार की ओर से 30,000.00 लाख रुपए की धनराशि प्राविधानित है, जिसमें 7,93,258 छात्रों ने अभी तक अपने आवेदन जमा किए है, वहीं 2,53,211 छात्र-छात्राओं के खातों में 54.38 करोड़ रुपए हस्तान्तरित किये जाने की प्रकिया में है। उन्होंने बताया कि पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति-शुल्क प्रतिपूर्ति (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) योजनान्तर्गत 2023-24 में प्रदेश स्तर पर लाभान्वित 19,80,187 छात्र-छात्राओं को वितरित 2069.91 करोड़ रुपए के सापेक्ष वर्ष 2024-25 में सरकार की ओर से कुल 2,17,500.00 लाख रुपए की धनराशि प्राविधानित है, जिससे अभी तक 12,73,763 छात्रों ने आवेदन जमा किए हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी 25 फरवरी तक छात्र-छात्राओं के खातों में धनराशि अन्तरण की व्यवस्था की है। पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना में वर्ष 2023-24 में लाभान्वित कुल 52,553 लाभार्थियों को वितरित 105.106 करोड़ के सापेक्ष वर्ष इस बार 20000.00 लाख रुपए की धनराशि से लाभार्थियों को लाभान्वित कराना प्राविधानित है, जिसमें से 30 नवम्बर तक 49,409 पात्रों के खातों में रुपए 98.82 करोड़ हस्तान्तरित करा कर लाभान्वित कराया जा चुका है। वहीं कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में वर्ष 2023-24 में लाभान्वित 23,697 प्रशिक्षणार्थियों के सापेक्ष इस वर्ष सरकार द्वारा रुपए 3500.00 लाख की धनराशि प्राविधानित है, जिससे अभी तक 34,000 से अधिक बेरोजगारों को प्रशिक्षण प्रदान कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal