बसपा का डॉ. अम्बेडकर पर टिप्प्णी को लेकर प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। बसपा सुप्रीमो एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेशभर में बसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर पड़े। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बीते दिनों दिए संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सैकड़ों की संख्या में टाउनहाल में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलुस निकालकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। इस दौरान बसपा कार्यकर्ता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टेÑट में पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने हाथों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और विभिन्न नारे लिखी हुई तख्तियां भी ले रखी थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए विवादित बयान के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच नगर में पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री का बयान डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक और जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है। इससे बहुजन समाज सहित अन्य वर्गों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है। इस दौरान बसपा नेता सुरेन्द्र सिंह मैनवाल एडवोकेट ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह बयान डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनकी विरासत का अपमान है। इससे समाज में गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को बहुजन समाज अपना भगवान मानता है, ऐसे में किसी जिम्मेदार पद पर बैठे हुए मंत्री का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री के बयान को अमर्यादित और अक्षम्य बताते हुए बसपा नेता सुशील शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का यह बयान संविधान निर्माता एवं बहुजन समाज के प्रेरणास्रोत बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति अनादर को दर्शाता है, जो अस्वीकार्य है। कलेक्ट्रेट में अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे बसपा कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन कर नारेबाजी के साथ विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री के बयान पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बसपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपील की कि डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया जाए। सभी ने मांग की है कि ऐसी टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जाए और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal