वेतन रूकने के बाद भी सफाई नायक की लापरवाही उजागर

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के स्वच्छ नगर बनाने के प्रयासों को धरातल पर लाने के लिए नवप्रयोगों में जुटी ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही के बावजूद भी कुछ कर्मचारी व्यवस्था सुधार के प्रति गंभीर रूप से लापरवाही बने हुए हैं। मेरठ रोड पर आईटीआई के बाहर ही कूड़े का ढेर लगा रहने पर सफाई कराने के बाद उन्होंने सफाई नायक के वेतन को रोकते हुए सख्त निर्देश दिये थे कि वो यहां पर कूड़ा बंद कराये, लेकिन सफाई नायक इसके बावजूद भी लापरवाह बने नजर आये। सवेरे पहुंची ईओ को फिर से वहां पर कूड़े का ढेर पड़ा मिला तो उन्होंने सफाई नायक को मूल पद पर भेजने की चेतावनी देते हुए चेयरपर्सन को भी अवगत कराया। साथ ही आईटीआई प्राचार्य से सीसीटीवी कैमरा लगाने और आसपास के दुकानदारों से निगरानी बढ़ाकर कूड़ा रोकने में सहयोग मांगा है।
ईआ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 21 दिसम्बर को सफाई व्यवस्था को परखने के लिए किये जा रहे निरीक्षण के दौरान वार्ड 29 के अन्तर्गत मेरठ रोड पर विकास प्राधिकरण के कार्यालय और आईटीआई के बाहर ही कूड़े के बड़े ढेर पाये थे। इसको लेकर उन्होंने सफाई नायक सुनील पुत्र लक्ष्मी को मौके पर बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिये थे कि मेरठ रोड पर इन दोनों स्थानों पर कूड़ा डालने वालों को चिन्हित करें और कर्मचारी लगाकर उनको रोका जाये। इसके साथ ही उन्होंने सफाई नायक सुनील की कार्यप्रणाली के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए चेतावनी दी थी कि कूड़ा नहीं रोका गया तो गंभीर कार्यवाही होगी। इसके साथ ही उनको नोटिस भी जारी कर दिया गया था। इन निर्देशों पर अमल देखने के लिए रविवार को भी ईओ ने दोनों स्थलों का मेरठ रोड पर निरीक्षण किया तो वहां पर कूड़े का ढेर लगा मिला। यह देखकर वो भड़क गई और सफाई नायक के प्रति बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उनको मूल पद पर वापस भेजने की चेतावनी जारी कर दी। उन्होंने आसपास के दुकानदारों से बात करते हुए दोनों स्थानों पर कूड़ा डाले जाने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए रोकने में मदद मांगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि आईटीआई के प्राचार्य से भी बात करते हुए मौके पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और एक गार्ड नियुक्त करने के लिए आग्रह किया गया है, जिसके लिए वो तैयार हो गये हैं। वहीं विकास प्राधिकरण में भी कार्यालय के बाहर सीसीटीवी लगाने के लिए कहा गया है, ताकि मेरठ रोड पर कूड़ा डालने वालों को रोका जा सके। बताया कि सुनील कार्यवाहक सफाई नायक है, उनका मूल पद सफाई कर्मचारी है। वो लगातार निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। कंपनी की टीम लगाकर शनिवार को सफाई कराई गई थी, लेकिन फिर कूड़ा पड़ा मिला। इसमें पूरी जिम्मेदार सफाई नायक की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal