शिकायत करने वाले सभासद पीछे हटे, पालिका में चर्चा का विषय

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में आनंद और राजवंशी हॉस्पिटलों में अनियमितता की शिकायत कर जांच की मांग करने वाले भाजपा सभासद हनी पाल ने अचानक ही अपनी शिकायत वापस ले ली और पीछे हट गये। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि 28 अगस्त को हनी पाल सभासद ने ही शिकायत की और जांच की गई, लेकिन जांच प्रक्रिया के दौरान ही हनी पाल ने 6 दिसम्बर को प्रार्थना पत्र देकर आनंद हॉस्पिटल के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेते हुए जांच में उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। सभासद का कहना है कि हॉस्पिटल की ओर से उनको बताया गया कि पार्किंग के लिए प्लॉट लेकर लाइसेंस भी बनवा लिया है। ऐसे में उन्होंने शिकायत वापस ली। आनंद हॉस्पिटल के मालिक डॉ. करन मारवाह का कहना है कि पालिका को सभी जानकारी सही दी गई, शिकायत भी वापस हो गई, अब भी उनको बिना वजह परेशान किया जा रहा है। हम इसमें अपील करेंगे।

डॉ. राजवंशी ने पालिका टीम के खिलाफ की कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। राजवंशी हॉस्पिटल पर कर चोरी के आरोपों को लेकर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी द्वारा कराई गई जांच के दौरान हुई सुनवाई में हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुशील राजवंशी ने कम टैक्स लगाने के लिए पालिका के कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ही चोर ठहरा दिया है। इस प्रकरण में राजवंशी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुशील राजवंशी 28 नवम्बर को हुई सुनवाई में खुद पेश हुए। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि उनका 15 बेड का पुराना नर्सिंग होम है, इसमें 12 गुणा 40 फिट की पार्किंग मौजूद है, जिसमें एम्बुलेंस खड़ी रहती है। हम नया नर्सिंग होम बना रहे हैं। कहा कि वर्ष 2020 में पालिका कर्मियों द्वारा स्वयं हॉस्पिटल के भवन के लिए कर निर्धारण किया था। इसमें अनियमितता हुई तो यह पालिका कर्मियों का दोष है और वो ही उत्तरादायी हैं। इसलिए हॉस्पिटल पर जुर्माना और आर्थिक दण्ड लगाना उचित नहीं है। कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि कर लगाने के लिए 2020 में भरे गये फार्म पर जो जानकारी भवन सम्बंधी पालिका को उपलब्ध कराई गई, वो डॉ. सुशील राजवंशी ने अपने हस्ताक्षर से दी है। उनके द्वारा स्वःकर निर्धारण कराया गया है। इसमें पालिका कर्मियों ने कर निर्धारण नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal