मुजफ्फरनगर। यूपी पीएससी-पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को रविवार को डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिले के कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रविवार सुबह डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र जय हिन्द इंटर कॉलेज चरथावल व प्रेमपुरी के जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, बायोमैट्रिक स्कैनर, जैमर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल एवं बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को परखा। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस बल को निर्देशित किया कि परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के विधिवत चेकिंग व प्रवेश पत्र सत्यापन होने के उपरान्त ही प्रवेश दें। किसी अभ्यर्थी को कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाने के निर्देश दिए। वहीं किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में असुविधा होने पर उसकी हर सम्भव सहायता करने को तत्पर रहने की सलाह दी। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केंद्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है। तथा परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिये ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






