क्रांति सेना ने जन आक्रोश रैली के बूते किया शक्ति प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिन्दुओं के कत्लेआम को रोके जाने, देश में विस्फोटक रूप से बढ़ती जा रही मुस्लिम आबादी पर अंकुश, हिन्दू युवाओं को रोजगार या 10 हजार बेरोजगारी भत्ता और वक्फ बोर्ड को भंग कर सनातन हिन्दू बोर्ड स्थापना की मांग को लेकर क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम की कड़ी में क्रांति सेना ने नगर में पैदल जन आक्रोश रैली निकाल कर शिवचोक पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
रविवार को क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों क्रांतिवीरों ने हिंदुत्ववादी मुद्दों पर खामोश रूख अपनाने पर सरकार को जमकर घेरा। इस बीच उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं का बर्बर तरीके से कत्लेआम हो रहा है, और केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। स्वयं को विश्व गुरू कहने वाली सरकार की ऐसे मामले में चुप रहना निंदनीय है।
टाउनहॉल में सभा संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी सामाजिक मुद्दों को हिंदू- मुस्लिम में फंसा कर रख दिया है। वहीं यह सरकार पूंजीवादियों की सरकार है, जिसमें किसानों के साथ हर वर्ग भी आहत है। राष्ट्रीय महासचिव संजीव शंकर ने कहा कि लोकतांत्रिक मुद्दों के लिए क्रांति सेना लड़ रही है। जिस प्रकार हिंदू जनसंख्या वृद्धि के नियमों को अपने ऊपर लागू कर रहा है, वहीं नियम मुस्लिमों पर भी लागू हो। उन्होंने वायरल हो रही वीडियो में थूकने, पेशाब कर भोजन परोसने की घटनाओं की निंदा करते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही के लिए सख्त कानूनों की पैरवी की। सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, महानगर प्रमुखओमकार पंडित, सहारनपुर अध्यक्ष नीरज रोहिल्ला, सोनू तोमर, शिवकुमार सक्सेना, महिला मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अलका शर्मा, मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, शालू चौधरी, अंजू त्यागी, पूनम, संजय आर्य, बृजपाल, राजन, संजीव वर्मा, आशीष मिश्रा, नरेंद्र पुंडीर, शैलेंद्र शर्मा, योगेंद्र सैनी, आदित्य, हेम कुमार, ललित, आलोक, अमित, राजेंद्र तायल, अंकुर जैन, प्रदीप जैन, दीपक धीमान, मोहन भगत, दीपा, पूजा, गुड्डी, रूपा, रूबी, सितारी, राधे श्याम, नितिन राणा, मोहनलाल, मनी, बबलू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal