दिव्यांग बच्चों ने ऐतिहासिक स्थल शुक्रताल का किया भ्रमण

Share :

मुजफ्फरनगर। शिक्षा विभाग की पहल व बीएसए संदीप कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को बीएसए कार्यालय से दिव्यांग छात्र-छात्राओं की एक्सपोजर विजिट हेतु तीन बसों को खंड शिक्षा अधिकारी सदर अमरवीर सिंह सहवाग व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुशील कुमार ने झंडी दिखाकर शुक्रताल के लिए रवाना किया। शुकतीर्थ के लिए रवाना होने से पूर्व सभी बच्चों को पानी एवं चिप्स वितरित किए गए। शैक्षिक भ्रमण के तहत 152 दिव्यांग बच्चों, 15 स्पेशल एजूकेटर, बच्चों के अभिभावकों को शुक्रताल स्थित प्राचीन वट वृक्ष, नक्षत्र वाटिका तथा मन्दिरों का अवलोकन कराया गया। यह आयोजन छात्रों के जीवन में नई उमंग, शिक्षा और अनुभव का संचार करने के उद्देश्य से किया गया।
शुक्रवार को शुक्रताल पहुंचने पर सबसे पहले इन दिव्यांग बच्चों ने गंगा किनारे नक्षत्र वाटिका का भ्रमण किया। नक्षत्र वाटिका में इन बच्चों ने कृत्रिम मगरमच्छ, हाथी तथा भूल-भूलैया को देखा। अध्यापकों द्वारा बच्चों को वहां स्थित पेड़-पौधों तथा जानवरों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्हें प्रचीन वटवृक्ष दिखाकर उसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था शुक्रताल स्थित जाट धर्मशाला में की गई, जहां बच्चों को भोजन कराकर वापिस मुख्यालय लाकर बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप कर कार्यक्रम का समापन किया। उक्त कार्यक्रम के संयाजक जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुशील कुमार, ब्लॉकों में कार्यरत स्पेशल एजूकेटर संजीव कुमार, आदित्य प्रकाश, धर्मेन्द्र स्वरूप जैन, पूनम, अंनगपाल, राम निवास, इरशाद, प्रमिता, धर्मेन्द्र आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शुकतीर्थ में 13-14 मई को होगा भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधीनगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सहारनपुर सदर सीट से विधायक राजीव गुंबर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और संचालन महामंत्री शरद शर्मा ने किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि इस बैठक में जिला

व्यापारियों की बैठक में सरकार की नीति के खिलाफ चलने वाले अफसरों को चेताया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। व्यापारी संरक्षण संस्थान की मासिक बैठक नगर के मोहल्ला अबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडलाध्यक्ष बृजेश दीक्षित एवं संचालन जिलाध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने इस दौरान संगठन की एकता पर बल दिया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने किया पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने छठे एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महेश जोशी ने बताया कि कबड्डी भारत का परंपरागत खेल है। मिट्टी से जुड़े इस खेल में अनेक प्रतिभाएं उभर रही हैं। उन्होंने बताया

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने किया व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने बैठक कर व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गयी भारी मृल्य वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार

10 मई के मेरठ में गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में भारी संख्या में जाने का ऐलान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुर्जर सद्भावना सभा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने 10 मई को मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन के साथ भाग लेने का निर्णय लिया। शुक्रवार 01 मई को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में संपन्न हुई गुर्जर

सिडकुल पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 152 मोबाइल फोन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने गुम हुए 152 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 36 लाख रूपए से अधिक है। बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय लोगों के हैं। बरामद करने के बाद सभी फोन उनके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal