उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान धरने पर बैठे एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
सीएमओ कार्यालय पर संपन्न धरने के दौरान डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने अध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में इस बीच कार्यरत फार्मेसिस्टों की समस्याओं का जिक्र किया गया। एसोसिएशन ने ज्ञापन में बताया कि फार्मेसिस्ट प्रदेश और जनपद की चिकित्सा व्यवस्था के रीढ़ के रूप में कार्य कर रहे हैं, लेकिन कई वर्षों से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। इस मुद्दे पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की पूर्व में संपन्न बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध जताया और शासन व महानिदेशक स्तर द्वारा उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। एसोसिएशन के सदस्यों ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने प्रदर्शन किए जाने के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें उठाएगी। एसोसिएशन ने सरकार से अपील की कि फार्मेसिस्टों की लंबित समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को और भी अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें और प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इस दौरान मंत्री मनोज कुमार, नैन लाल कुड़ियाल, अनिल कुमार सिंह एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष संजीव लांबा समेत बड़ी संख्या में चीफ फार्मेसिस्ट व फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal