अर्वाचीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Share :

मुजफ्फरनगर
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश शर्मा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं तथा पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी बंधुओ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को भारत के संविधान में कानूनी रूप से संरक्षित किया गया है। प्रेस की स्वतंत्रता स्वस्थ लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पहिया है। स्वतंत्र प्रेस के बिना लोकतंत्र अस्तित्व में नहीं रह सकता दरअसल प्रेस लोगों तक सच्चाई पहुंचने का एक बहुत बड़ा और सशक्त माध्यम है जनता की सुरक्षा के लिए पत्रकार भाइयों को सतर्क रहना आवश्यक है। सत्ता में बैठे लोगों पर निगाह रखें ताकि वे उसका दुरुपयोग ना कर सके।
विद्यालय की डायरेक्टर आयुषी शर्मा ने कहा कि जातिवाद और सांप्रदायिकवाद जैसे संकुचित विचारों के विरुद्ध संघर्ष करने, गरीबी व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में लोगों की सहायता कर आधुनिक विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर उनको सजग भारत का हिस्सा बनाने में सहायक मीडिया के पत्रकारों, छायाकारो का स्वतंत्र होना अति आवश्यक है। मैं उनको हृदय की गहराइयों से नमन करती हूं।
प्रधानाचार्य वीणा शर्मा ने बताया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र के लिए स्वतंत्रता अहम है।
आयुष शर्मा डायरेक्टर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी पत्रकारों को बधाई संदेश प्रेषित किया।
नुजहत, आदित्य, शाह अब्दुल्ला, उमर इलाही, अनुष्का, साक्षी, शिखा, सना, ईशा, आयशा सफिया, सबी फातिमा, असद, जेद आदि छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता संबंधित अपनी-अपनी एक्टिविटी का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन रामकिशन आचार्य “*सुमन*” ने किया, ममता अरोड़ा, मीना यादव, अर्चित वत्स, प्रवीण कुमार, गीता वाधवा, मधु शर्मा, नूतन सिन्हा ,मीरा शर्मा,मुस्कान आदि शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal