गड़बड़झाला : पालिका चपरासी के पीएफ खाते से उड़ाए 2.85 लाख रुपए

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका जलकल विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पीएफ खाते से 2.85 लाख रुपए शातिर अंदाज में साफ होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों ने पीड़ित कर्मचारी के साथ बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक के समक्ष नाराजगी जताई और ईओ के नाम बंधक रहने वाले पीएफ अकाउंट से पैसे कटने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। शाखा प्रबंधक ने जांच कराई तो कई बार कर्मचारी के पीएफ अकाउंट से यह रकम दूसरे किसी अन्य खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई।
पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौ. इसरार का पीएफ खाता कोर्ट रोड प्रकाश चौक स्थित यूनियन बैंक में है। इसरार ने पालिका में कर्मियों को बताया कि उसके पीएफ खाते से पैसा कटने के कई मैसेज उसके पास आए हंै। पीएफ खाता ईओ के नाम बंधक है और वो फ्रीज किया जाता है ऐसे में उससे पैसा कटने की बात सुनकर सभी चौंक गये। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह अन्य कर्मियों व पीड़ित चपरासी इसरार को लेकर यूनियन बैंक पहुंचे। शाखा प्रबंधक के समक्ष कर्मचारी की समस्या को रखा। ओमवीर सिंह ने बताया कि वहां जांच में पता चला कि इसरार के पीएफ खाते से 2.85 लाख रुपये की रकम अलग अलग दिनों में ट्रांजक्शन करते हुए किन्ही अज्ञात ठगों द्वारा निकाली गई। यह रकम यूपीआई की गई है। ओमवीर का कहना है कि पीएफ खाता बंधक रहता है और फ्रीज किया जाता है। यह अकाउंट यूपीआई से लिंक भी नहीं किया जा सकता है तो ऐसे में पैसा कैसे ट्रांसफर हो गया। उन्होंने पीड़ित कर्मी इसरार की ओर से शाखा प्रबंधक को जांच कराकर रकम वापस कराने की मांग के साथ शिकायती पत्र सौंप दिया। शाखा प्रबंधक ने जांच करते हुए इसमें कार्यवाही करने और बैंक की ओर से पुलिस में शिकायत की बात कही है। कर्मी का पैसा वापस दिलाने का भरोसा दिया है। यदि पैसा वापस नहीं होता है कि हम बैंक के खिलाफ शिकायत देंगे। चपरासी इसरार के पीएफ खाते से जून 2024 से पैसा निकाला जा रहा है, इस की जानकारी कुछ दिन पहले उसे मिली थी। इससे पूर्व पालिका के सुपरवाइजर नदीम के पीएफ खाते से 5 लाख और चपरासी रामेश्वर के खाते से 8 लाख रुपये की रकम साफ कर दी गई थी। इसकी शिकायत बैंक से करने के बाद दोनों कर्मचारी का पैसा खाते में वापस कराया गया था। इस दौरान ओमवीर सिंह, महासंघ मंडल अध्यक्ष मौहम्मद सालिम, शाखा महामंत्री विकास शर्मा, कैलाश नारायण, आईटी आॅफिसर प्रियेश कुमार भी इस बीच चपरासी इसरार के साथ में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal