डायट में अव्यवस्थाओं का रहा विज्ञान प्रदर्शनी में बोलबाला

Share :

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन चर्चा के केन्द्र में रहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में आयोजित किए गए कार्यक्रम में मेधावियों की मेहनत के हिसाब से परिणाम न मिल पाने पर कई बच्चों के चेहरों पर मायूसी भी दिखाई दी। जनपद के विकास खंडों से 5-5 बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता व 5-5 बच्चों ने विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया था।
सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में आयोजित किए कार्यक्रम में उस वक्त अधिकांश बच्चों के मॉडल आयोजकों की अव्यवस्था की भेंट चढ़ गए, जब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में कार्यक्रम स्थल पर विद्युत आपूर्ति की सही व्यवस्था न हो पाने के कारण कई दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया। हालांकि कुछ बच्चे अपने मॉडल का प्रदर्शन करने की खातिर घरों से ही चार्जर आदि व्यवस्थाएं करने के साथ आए थे, पर आयोजकों की अव्यवस्था और अतिथियों के अवलोकन होने तक उनकी प्रतीक्षा दम तोड़ गई, जिससे कई बच्चों के चेहरों पर मायूसी दिखाई दी। सोमवार को बीएसए विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की वहां घंटों तक चर्चा होती रही और इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करने से चूके बच्चों ने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal